{"_id":"597f425f4f1c1b59538b4732","slug":"71501512287-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री की बुद्धि-शुद्धि के लिए शिक्षामित्रों ने किया हवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री की बुद्धि-शुद्धि के लिए शिक्षामित्रों ने किया हवन
Updated Mon, 31 Jul 2017 08:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। समायोजन रद्द होने से नाराज शिक्षामित्रों का प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा। उन्होंने सीएम की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन किया। शिक्षामित्र कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के जिले में होने की सूचना पर उनका आवास घेरने की तैयारी करने लगे। इसकी खबर मिलने पर कैबिनेट मंत्री खुद कचहरी पहुंच गए। उन्होंने शिक्षामित्रों को भरोसा दिया कि वह हताश न हों, सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से वार्ता करके जल्द ही सकारात्मक हल खोजने की बात कही है।
सहायक अध्यापक पद पर तैनाती के लिए सीएम के अभी तक ठोस फैसला नहीं लेने पर उन्होंने सोमवार को बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन किया गया। शिक्षामित्रों ने कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह के जिले में होने की जानकारी होने पर उनके आवास का घेराव करने का फैसला लिया था। मगर मंगरौरा में स्कूल चलो रैली में शामिल होेने पहुंचे कैबिनेट मंत्री को जब इसकी जानकारी हुई तो वह डीएम, एसपी के साथ स्वयं धरनास्थल पर पहुंच गए। धरने को संबोधित कर रही आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष रीना सिंह ने कहा कि शिक्षामित्रों को नौकरी दो, या फांसी दो। इसमें जो भी आसान दिखाई पड़े, वही काम करने का फैसला करो। उन्होंने कहा कि शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक पद से कम कुछ भी स्वीकार नहीं है। कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह ने भरोसा दिया कि वह उनकी बात को मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे। इसके पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने धरने को संबोधित करते हुए भरोसा दिया कि शिक्षक समुदाय विपदा की इस खड़ी में उनके साथ है। उन्होंने भरोसा दिया कि अगर जरूरत पड़ी तो इंटर कॉलेजों में तालाबंदी करके सरकार को ताकत का एहसास कराया जाएगा। शिक्षामित्रों ने धरना-प्रदर्शन नियमित जारी रखने को कहा है। इस मौके पर माध्यमिक शिक्षक संघ संरक्षक रामचंद्र सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के अनिल पांडेय, राकेश सिंह, निर्भय सिंह, सुशील तिवारी, जयराम यादव, संतोष मिश्र, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शाह आलम आदि मौजूद रहे। वहीं नौकरी हाथ से निकलने के बाद शिक्षामित्रों ने मंगलवार को शहर के चौराहों पर भीख मांगने का फैसला किया है।
वहीं संयुक्त समायोजित शिक्षक एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने एनआईसी के सामने धरना-प्रदर्शन करके आवाज बुलंद की। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक पद पर तैनाती करने की मांग की है। इस मौके पर विनोद त्रिपाठी, नरेंद्र पांडेय, अनुराग मिश्र, प्रदीप पांडेय, शिवशंकर, कुसुम, प्रीती सिंह, अखिलेश कुमार मौजूद रहे।