फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   मतदान के अधिकार विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर

मतदान के अधिकार विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर

Wed, 17 Apr 2019 10:59 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
मतदान के अधिकार विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर

विज्ञापन
मतदान के अधिकार विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर
पट्टी। पट्टी तहसील के ग्राम पंचायत कोपा में मतदान के अधिकार विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पीएलवी राम प्रकाश पांडेय ने कहा कि मतदाता सूची में नाम दर्ज होते ही मत देने का अधिकार प्राप्त हो जाता है। लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी संजय कुमार पांडेय, प्रधान शिवबहादुर यादव, तेजस्वरी प्रताप, राकेश कुमार, राय साहब, आशा देवी, अंगूरा देवी, संगीता, मनोरमा, सरिता, विद्या, रामकिशोर, रामफेर आदि लोग उपस्थित रहे।

प्रधान के हत्यारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
प्रतापगढ़/पट्टी। शहर के विवेक नगर स्थित कार्यालय पर बुधवार को ब्रह्मदेव समाज की बैठक हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने प्रधान संघ के अध्यक्ष प्रधान दिनेश दुबे की हत्या पर नाराजगी जताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कहा प्रधान के परिजनों को 50 लाख की आर्थिक सहायता के साथ ही परिवार की सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं। संगठन के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र नारायण तिवारी ने कहा कि प्रशासन यदि मांगों पर अमल नहीं करता है तो आंदोलन किया जाएगा। संचालन देवेंद्र त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदीप पांडेय, संजय पांडेय, परमानंद मिश्रा, जयप्रकाश मिश्र, घनश्याम शुक्ला, श्रीनारायण शुक्ला, ब्रजघोष ओझा, रमाशंकर मिश्रा, अनिल कुमार शुक्ला, ओमनाथ शुक्ला, आलोक मिश्र, पवन मिश्र, अरुण कुमार पांडे, सीमा पांडे, विनय मिश्र आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, आसपुर देवसरा ब्लाक सभागार में भी बैठक कर घटना की निंदा की गई। आसपुर देवसरा प्रधान संघ अध्यक्ष रमाशंकर यादव, अशोक यादव, अच्छेलाल, काशी प्रसाद, बड़ेलाल विश्वकर्मा, कैलाश तिवारी, रामअवध यादव, जय जयराम, दीपू यादव, अरविंद, संतोष, शिवबहादुर, लाल चंद, पन्नालाल, संदीप यादव, सुभाषचंद्र, शैलेश कुमार, राजेश निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप
पट्टी। तहसील क्षेत्र के उतरास गांव के ग्रामीणों ने गांव के आधा दर्जन से अधिक लोगों पर खलिहान की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की है। उतरास के रमाशंकर, त्रिभुवन, सुनीता, अमरनाथ, रामचंद्र, रेखा व कमला आदि ग्रामीणों ने डीएम को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि गांव के आधा दर्जन से अधिक लोग खलिहान की जमीन पर शौचालय आदि बनवाकर अवैध कब्जा कर रहे हैं। हल्का लेखपाल व ग्राम प्रधान से शिकायत के बाद भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई।

मैजिक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर
पट्टी। कंधई थाना क्षेत्र के तरदहा गांव के पास निमंत्रण में शामिल होकर घर लौट रहे बाइक सवार युवक को पीछे से आ रही तेज रफ्तार मैजिक ने टक्कर मार दी। इससे वह बाइक समेत सडक़ पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटे आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया। कंधई के कांपा निवासी त्रिवेणी प्रसाद का बेटा कपिल मिश्र (38) मंगलवार की रात करीब आठ बजे पट्टी कस्बे के ढकवा मोड़ के पास निमंत्रण में शामिल होकर घर लौट रहा था। पट्टी-प्रतापगढ़ रोड पर तरदहा गांव के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार मैजिक ने उसे टक्कर मार दी।

जमीन विवाद में मारपीट, में दो महिलाएं घायल
पट्टी (ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के बीबीपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो महिलाएं घायल हो गईं। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। बीबीपुर गांव निवासी तेजप्रताप सिह की पत्नी निशा सिंह ने आरोप लगाया कि जमीन विवाद को लेकर बीते मंगलवार की रात अरुण, उनकी पत्नी केवला, ज्योति तथा प्रवीण सिंह ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। तोडफ़ोड़ की। जबकि ज्योति सिंह ने तेज प्रताप व मनीष सिंह के विरुद्ध मारपीट व धमकी की तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

देवताओं के उद्घोष पर महिलाओं का हाथ जोड़ कर प्रार्थना करनी चाहिए: आचार्य राम कृपाल
पट्टी में भागवत कथा का आयोजन
पट्टी/बेलखरनाथधाम (ब्यूरो)। कथा के समय जब देवताओं का जयकारा लगता है तो उस समय केवल पुरुषों को ही हाथ ऊपर करना चाहिए। महिलाओं का हाथ ऊपर उठाना वर्जित है। द्रोपदी ने एक बार हाथ उठाया तो महाभारत हो गया। यह बातें रामराज इंटर कालेज में श्रीमद्भागवत् कथा के पहले दिन अयोध्या से पधारे आचार्य रामकृपाल महाराज ने कहीं।

उन्होंने कहा कि कि शुभ कार्य में हमेशा महिला व पुरुष की आवश्यकता होती है। जिसमें महिलाएं आगे रहती हं,ै लेकिन जब देवताओं का जयकारा लगे तो उस समय केवल पुरुष ही हाथ उठाएं। महिलाओं को केवल हाथ जोडना चाहिए। कथा के पहले दिन मुख्य यजमान मंगला प्रसाद शुक्ल व शंकरदत्त शुक्ल ने विधिवत पूजन अर्चन किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य मेजर विद्याधर, सतीश पांडेय, राजेश दूबे, राजेश्वरी खरे, अमृतलाल गुप्ता, वंशी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed