{"_id":"5c9bb5ccbdec22145f539786","slug":"61553708492-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटरी दुकानदारों की बढ़ी मुसीबत, पुलिस मांग रही आधारकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटरी दुकानदारों की बढ़ी मुसीबत, पुलिस मांग रही आधारकार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटरी दुकानदारों की बढ़ी मुसीबत, पुलिस मांग रही आधारकार्ड
अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस ने उठाया कदम
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। सड़क के किनारे पटरी पर दुकान लगाने वालों पर पुलिस शिकंजा कस रही है। लगातार अतिक्रमण व जाम की समस्या से परेशान पुलिस अब ऐसे दुकानदारों पर जुर्माना लगाने के साथ ही उनका चालान भी कर रही है। दुकानदारों से आधारकार्ड की छायाप्रति मांगी जा रही है।
शहर में करीब सात सौ पटरी दुकानदार हैं। भंगवाचुगी से सदर मोड़ और जेल रोड से लेकर बस स्टैंड, कंपनी गार्डेन, करनपुर, तेलिया चौराहे के बीच में सुबह होते ही पटरी पर दुकान सजाकर बैठ जाते हैं। इसके चलते आए दिन लंबा जाम लग जाता है। बड़े वाहन तो दूर छोटे वाहन चालक और पैदल चलने वाले लोग जाम के झाम में फंसकर परेशान होते हैं। अस्पताल से राजापाल चौराहे तक का सफर तय करने में एंबुलेंस को करीब 15 से 22 मिनट का समय लग जाता है। पटरी दुकानदार पटरी से हटना पसंद नहीं करते हैं। उनके दुकान लगाए जाने के कारण ग्राहक भी सड़क पर खड़े होकर खरीदारी करते हैं। इससे हर समय खतरा बना रहता है। इस समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने अब पटरी दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इससे पटरी दुकानदारों की मुसीबत बढ़ गई है। पुलिस सभी दुकानदारों से आधारकार्ड मांग रही है।
इनसेट---------
चुनाव के मद्देनजर प्रशासन ने उठाया कदम
जिला प्रशासन ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए पटरी दुकानदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। दरअसल बहुत से बाहरी लोग पटरी पर दुकान लगाते हैं। दिनभर दुकान का संचालन करते हैं और शाम को घर चले जाते हैं। वह कहां के रहने वाले हैं और किस स्थान पर रहते हैं, इसके बारे में किसी को जानकारी नहीं है। दुकानों पर मारपीट और बवाल होने के बाद पुलिस को दुकानदार खोजे नहीं मिलते हैं।
विज्ञापन
वर्जन---------
पटरी दुकानदारों के चलते आए दिन जाम लगता है। पटरी दुकानदार ग्राहकों से हाथापाई और मारपीट पर अमादा हो जाते हैं। इसको देखते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
एस आनंद, एसपी।