{"_id":"5afad59c4f1c1bda408b5894","slug":"61526388124-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदयात्रा कर रेलकर्मियों की जानी समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदयात्रा कर रेलकर्मियों की जानी समस्या
Updated Tue, 15 May 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेलकर्मियों की समस्याओं को जानने के लिए उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के नेता पैदल यात्रा पर निकल पड़े। लखनऊ से प्रारंभ यात्रा प्रतापगढ़ आकर समाप्त हुई। पहले चरण में गैंगमैन से लेकर दूसरे कर्मचारियों की समस्याओं से रुबरू होकर निस्तारण के लिए आवाज बुलंद करने की बात कही।
लखनऊ मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष विद्यानाथ यादव 2 मई को लखनऊ से पैदल यात्रा प्रारंभ की। रेलवे लाइन से गुजरते हुए कर्मचारियों से समस्याओं की जानकारी ली। मंगलवार को प्रतापगढ़ जंक्शन पर पहुंचने के साथ ही पहले चरण की यात्रा समाप्त हुई। उन्होंने जंक्शन पर बातचीत करते हुए बताया कि ट्रैकमैन,गेटमैन, गैंगमैन, पोर्टर का अवकाश दो दिनों से ज्यादा नहीं स्वीकृत होते। गेटमैनों से 12 घंटे की ड्यूटी ली जा रही है। न्यू पेंशन स्कीम के कर्मचारियों के हित में नही है। सभी कर्मचारी यूनियन की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहा है। रेल कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। रेलकर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए जल्द ही यूनियन जोरदार आंदोलन करेगी। इस मौके पर शाखा मंत्री धर्मेंद्र कुमार दुबे, दिनेश यादव, अफजल खां, प्रदीप कुमार डोंगरा, विनोद कुमार तिवारी, सुनील कुमार सिंह, इरशाद अहमद, शमीम खान, राजन, संदीप पांडेय, रवि गुप्ता आदि मौजूद रहे।