फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   60 thousand people will be vaccinated against corona vaccine

60 हजार लोगों को लगाया जाएगा कोरोना को मातदेने वाले वैक्सीन का टीका

Fri, 27 Aug 2021 04:06 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Fri, 27 Aug 2021 04:06 PM IST
सार

जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी महेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 60 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत प्रत्येक ब्लॉक में सीएचसी और पीएचसी के साथ आठ से दस बूथ बनाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
60 thousand people will be vaccinated against corona vaccine
60 thousand people will be vaccinated against corona vaccine

विस्तार

कोरोना को हराने के लिए स्वास्थ्य विभाग शुक्रवार को टीकाकरण का महाअभियान चलाएगा। इसके तहत 60 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है। महाअभियान को सफल बनाने के लिए आशा बहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, प्रधान, लेखपाल और कोटेदारों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रत्येक ब्लॉक के सीएचसी के साथ ही आठ से दस गांवों में टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी महेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 60 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत प्रत्येक ब्लॉक में सीएचसी और पीएचसी के साथ आठ से दस बूथ बनाए जा रहे हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्राथमिक विद्यालय एवं पंचायत भवनों में 300 बूथों पर टीकाकरण सत्र आयोजित किया जाएगा। इसके लिए सीडीओ ने ग्राम पंचायत स्तर पर लोगों को जागरूक करने एवं टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निर्देशित किया है। नोडल अधिकारी डॉ. सीपी शर्मा ने बताया कि कोरोना वैक्सीन की बढ़ती मांग के चलते शुक्रवार को टीकाकरण का महाअभियान चलाने की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। 300 केंद्रों पर 60 हजार लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन


टीकाकरण के दौरान होता रहा हंगामा
कोरोना टीकाकरण के दौरान संडवाचंद्रिका के पाराहमीदपुर और गौरा सीएचसी में जमकर हंगामा हुआ। लोग आपस में धक्कामुक्की करते रहे। बृहस्पतिवार को जिले में 6633 लोगों को टीका लगाया गया। संडवाचंद्रिका सीएचसी के स्वास्थ्यकर्मी पाराहमीदपुर में बूथ बनाकर टीकाकरण कर रहे थे। इस दौरान कुछ लोग हंगामा करने लगे। धक्कामुक्की के दौरान लाइन में खड़े कई बुजुर्ग गिर गए। मारपीट की नौबत आ गई। सीएचसी अधीक्षक ने तत्काल अपनी टीम को वापस सीएचसी बुला लिया। वहीं गौरा सीएचसी में टीका लगवाने के लिए लंबी लाइन लगी थी। टीका लगवाने आए लोगों का आरोप है कि स्वास्थ्य कर्मचारी चहेते लोगों को पहले टीका लगा रहे थे। रानीगंज और मेडिकल कॉलेज में भी टीकाकरण बूथों पर हंगामा होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed