फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   जीएम के आगमन को लेकर रेल अफसर हैरान

जीएम के आगमन को लेकर रेल अफसर हैरान

Sat, 23 Mar 2019 11:28 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
जीएम के आगमन को लेकर रेल अफसर हैरान
जीएम के आगमन को लेकर रेल अफसर परेशान
विज्ञापन

सहायक वाणिज्य प्रबंधक ने किया औचक निरीक्षण, आज एडीआरएम करेंगे जांच
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। रेल प्रबंधक के आने को लेकर मंडल में बैठे अफसर परेशान हो गए हैं। अफसर आए दिन प्रतापगढ़ स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंच रहे हैं। स्टेशन पर मिल रहीं खामियों को दुरुस्त करवा रहे हैं। रविवार को एडीआरएम स्टेशन के साथ ही निर्माणाधीन क्रासिंग का निरीक्षण करेंगे।

29 मार्च को उत्तर रेलवे दिल्ली से रेल प्रबंधक आ रहे हैं। जीएम को किसी भी प्रकार की खामियां न दिखे, सबकुछ दुरुस्त रहे, इसे लेकर प्रतापगढ़, प्रयाग के साथ ही लखनऊ में बैठे अफसर परेशान हैं। ट्रैक पर गिट्टी डलवाने के साथ ही अवैध क्रासिंग बंद करवाने और प्रतापगढ़ स्टेशन को चमकाने पर जोर दिया जा रहा है। शनिवार दोपहर सहायक वाणिज्य प्रबंधक एसएस यादव प्रतापगढ़ स्टेशन पहुंचे और निरीक्षण किया। गंदगी देखकर जिम्मेदार लोगों की क्लास लगाई। 28 मार्च तक स्टेशन का मुख्य द्वार और फुटओवरब्रिज को तैयार करने का आदेश दिया। वहीं चार और पांच नंबर प्लेटफार्म के साथ वाशिंग लाइन निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा। स्टेशन परिसर को चमकाने के साथ रंगाई-पुताई करवाने का निर्देश देकर लौट गए। रेलवे के सूत्र बताते हैं कि रविवार को एडीआरएम प्रतापगढ़ आ रहे हैं। चिलबिला जंक्शन के साथ ही प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन का वह निरीक्षण करेंगे। इसके बाद भुपियामऊ-विश्वनाथगंज के बीच पड़ने वाले मानव रहित क्रासिंग का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed