फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   खान स्पोर्टिंग क्लब की टीम बनी विजेता

खान स्पोर्टिंग क्लब की टीम बनी विजेता

Sun, 03 Feb 2019 07:34 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
खान स्पोर्टिंग क्लब की टीम बनी विजेता
फोटो-
विज्ञापन

खान स्पोर्टिंग क्लब की टीम बनी विजेता
17 रनों से सिंह स्पोर्टिंग क्लब को दी मात
भंगवा क्रिकेट क्लब में नौ दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। भंगवा क्रिकेट क्लब के संयोजन में नौ दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन मैच में खान स्पोर्टिंग क्लब विजेता बनी। 17 रनों से सिंह स्पोर्टिंग क्लब को हार का सामना करना पड़ा। विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार दिया।

गणतंत्र दिवस के दिन रेलवे क्रासिंग के पास नौ दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में कुल 20 टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइन मुकाबला 15 ओवरों का खेला गया। पहले टास जीतकर खान स्पोर्टिंग क्लब के कप्तान मोहम्मद वसीम ने बल्लेबाजी का निर्णय लिया। 15 ओवर खेलते हुए 6 विकेट गंवाकर खान स्पोर्टिंग क्लब महुआर की टीम ने 140 रनों का स्कोर खड़ा किया। रनों का पीछा करने के लिए सिंह स्पोर्टिंग क्लब पूरे नरसिंहभान के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन सात ओवर मैच के दौरान बेहतरीन बल्लेबाज आउट हो चुके थे। आखिरी ओवर में सिंह स्पोर्टिंग को 23 बन बनाना था लेकिन रोहित के छक्के ने भी जीत नहीं दिलाई। 17 रनों से खान स्पोर्टिंग क्लब ने जीत हासिल की। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि कोतवाली नगर के एसएसआई संजय सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेल से शरीर स्वस्थ रहता है। इस मौके पर समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष शकील अहमद, प्रधानपति महुआर हसीब अहमद, नियाज अहमद, शाहिद, मुनीफ, हाफिज इरफान अहमद, ताजुब अली, शहबाज समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed