फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   किसानों की उपेक्षा से सरकार पर बरसे भाकियू कार्यकर्ता

किसानों की उपेक्षा से सरकार पर बरसे भाकियू कार्यकर्ता

Sun, 03 Feb 2019 07:26 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 07:26 PM IST
विज्ञापन
किसानों की उपेक्षा से सरकार पर बरसे भाकियू कार्यकर्ता
आवारा मवेशियों से फसलों की सुरक्षा नहीं हुई तो होगा आंदोलन
विज्ञापन

किसानों की उपेक्षा से सरकार पर बरसे भाकियू कार्यकर्ता
लालगंज (ब्यूरो)। भारतीय किसान यूनियन (अ) की बैठक में किसानों को समय पर खाद, बिजली, पानी व फसलों की सुरक्षा नहीं मुहैया कराने पर आक्रोश व्यक्त किया गया। भाकियू के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट से किसानों को बड़ी आस थी, लेकिन किसानों का भला करने के बजाय उनके साथ छलावा हुआ है। कहा कि सरकार को चाहिए कि किसानों को उसके उत्पादन की लागत का दोगुना दामों पर फसल खरीद की नीति लागू करानी चाहिए। बैठक के पश्चात जिलाध्यक्ष की अगुवाई में एसडीएम दिनेश मिश्र को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया है। इसमें सबसे प्रमुख समस्या किसानों की फसलों को आवारा मवेशियों से सुरक्षा देने की मांग की गई। कहा यदि फसलों की मवेशियों से सुरक्षा का प्रबंध नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन मंत्री गंगा बक्श सिंह ने किया। इस मौके पर सुंदर प्रसाद मिश्र, राजकुमार द्विवेदी, अक्षयवर वर्मा, बृजलाल यादव, राजू गौतम, रामकिशोर मौर्य आदि मौजूद रहे।

बेरोजगारी दर में बेतहाशा बढ़ोत्तरी से लोग निराशा : प्रमोद
केंद्र सरकार के बजट पर को बताया देश के साथ धोखा
लालगंज (ब्यूरो)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने रविवार को लालगंज स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि हाल ही मोदी सरकार का बजट देश की जनता खासकर बेरोजगार, नौजवान व किसानों के साथ विश्वासघात है। प्रमोद तिवारी ने प्रधानमंत्री मोदी पर संसदीय परिपाटी को आघात पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पांच की जगह छठा बजट पेश कर दिया, फिर भी सरकार कर्जमाफी के अपने वायदे से मुकर गई। बजट की जुमलेबाजी की सच्चाई सामने आने पर जनता में आक्रोश पनप उठा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि किसानों को छह हजार रुपये प्रति वर्ष देने की बात कर केंद्र सरकार ने एक और धोखा दे दिया। इसमें एक किसान के परिवार मेें प्रतिदिन 17 रुपये मिलेंगे। इतने कम पैसे में परिवार के सदस्यों का काम कैसे चल पाएगा। यह सिर्फ किसानों के साथ मजाक है। हर वर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने वादा करने वाली मोदी सरकार की गलत नीतियों ने पहले से नौकरी करने वाले लाखों लोगों का रोजगार छीन लिया है। पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने कैंप कार्यालय पर जन समस्याओं की सुनवाई करते हुए फरियादियों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, ब्लाक प्रमुख ददन सिंह, मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, पप्पू तिवारी, जय सिंह, शैलू सिंह, रमाशंकर तिवारी, अजय शुक्ल, प्रवीण मिश्रा, विनय जायसवाल, मुरलीधर तिवारी, आईपी मिश्र, आलोक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


जगन्नाथपुर गांव में अनियमितता की जांच का निर्देश
लालगंज (ब्यूरो)। स्थानीय विकास खंड के जगन्नाथपुर निवासी रामअंजोर यादव समेत ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर ग्राम पंचायत में अपात्रों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने का आरोप लगाया था। आरोप है कि ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी की मिलीभगत से अपात्रों को लाभान्वित किया गया है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी शंभू कुमार ने खंड विकास अधिकारी लालगंज को शिकायत की जांच का निर्देश दिया है। जांच आख्या सप्ताह भर के भीतर जिलाधिकारी ने तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed