{"_id":"5b420e1a4f1c1b07278b54b4","slug":"51531055642-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीपीओ को हटाने के लिए मातहतों ने रची साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीपीओ को हटाने के लिए मातहतों ने रची साजिश
Updated Sun, 08 Jul 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रतापगढ़। गैर जनपद से आकर जिले के मानधाता में सीडीपीओ के रूप में तैनाती पाने वाले अरविंद कुमार को हटाने के लिए मातहतों ने ही डीएम कार्यालय में शिकायत कर दी। डीएम कार्यालय से विभाग में जांच पहुंचने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने इसका खुलासा किया है।
जिले के बाल विकास परियोजना कार्यालय मानधाता में अरविंद कुमार को बीते माह सीडीपीओ के रूप में तैनाती मिली। विभाग के ही एक सुपरवाइजरों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से सादे कागज पर हस्ताक्षर लिए और वसूली का आरोप लगाकर डीएम कार्यालय में शिकायत भेज दी। डीएम ने मामले की जांच जब डीपीओ से करने को भेजा, तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शिकायत करने से बात झूठी बताते हुए कहा कि एक सुपरवाइजर ने धोखे से हस्ताक्षर करवा लिया था। सीडीपीओ अरविंद कुमार ने बताया कि जांच में खुलासा हुआ है कि विभाग के कर्मचारियों ने ही फर्जी शिकायत की थी। डीपीओ पवन कुमार यादव ने बताया कि मामले की जांच चल रही है, धोखे से हस्ताक्षर करवाकर फर्जी शिकायत करने वाली मुख्य सेविका के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई होगी।