फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   एंटी रोमियो दल लापता, कालेजों के बाहर मंडरा रहे मनचले

एंटी रोमियो दल लापता, कालेजों के बाहर मंडरा रहे मनचले

Fri, 06 Jul 2018 11:33 PM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
एंटी रोमियो दल लापता, कालेजों के बाहर मंडरा रहे मनचले
news
स्कूल और कॉलेज के साथ ही मनचलों की हरकतें भी बढ़ गई हैं। शहर के कॉलेजों के आसपास सुबह और दोपहर में छुट्टी होने के बाद शोहदे बाइक लेकर मंडरा रहे हैं, लेकिन एंटी रोमियो दल लापता है। छात्राओं और बाजारों में जाने वाली युवतियों पर सरेआम फब्तियां कसी जा रही हैं, जिससे वह शर्मसार हो जा रही हैं, लेकिन पुलिस का कहीं भी पता नहीं है। शहर में महिला थाना भी सिर्फ नाम के लिए हैं। महिला पुलिसकर्मी खुद मनचलों से सहमी रहती हैं। शुक्रवार को अमर उजाला की पड़ताल में कालेजों के बाहर मनचले मनमानी करते नजर आए।
विज्ञापन


प्रतापगढ़। शहर के एमडपीजी कॉलेज से सुबह 11:30 बजे कुछ छात्राएं बाहर निकल रही थीं। तभी दो बाइक पर सवार छह युवक उन्हें घूरते और कमेंट करते हुए निकल गए। उन्हें कोई टोकने वाला नहीं था। कॉलेज के सामने व गेट के इर्द-गिर्द भी मनचले मंडराते नजर आए। यहां न तो एंटी रोमियो दल दिखा और न ही कोई पुलिसकर्मी नजर आया। भंगवाचुंगी की ओर बढ़ने पर 11:45 बजे आने-जाने वाली छात्राओं को मनचले घूर रहे थे। पुलिस चौकी पर केवल होमगार्ड मौजूद था।
विज्ञापन


मकंद्रूगंज पुलिस चौकी और कोतवाली के मध्य स्थित जीजीआइसी के पास भी भी एंटी रोमियो दल के साथ पुलिसकर्मी नजर नहीं आए। कॉलेज के गेट से दूर कई शोहदे बाहर निकलने वाली छात्राओं पर अश्लील कमेंट कर रहे थे। चिलबिला तिराहे के करीब भी ऐसा ही नजारा दिखा। दोपहर एक बजे श्रीराम बालिका इंटर कॉलेज से छात्राएं अवकाश होने पर बाहर निकल रहीं थीं। यहां भी सुरक्षा का बंदोबस्त नहीं दिखा। दोपहर करीब 1:10 बजे पुलिस चौकी चिलबिला पर एक सिपाही दिखा। वह कार्यालय के भीतर काम में व्यस्त था। 1:30 बजे आंबेडकर चौराहे के करीब संत एंथनी कॉलेज के बाहर भी पुलिसकर्मी नहीं नजर आए। बाहर अराजकतत्वों का जमावड़ा था। कुछ दूरी पर होमगार्ड सब्जी की दुकानों के भीतर खड़े होकर यातायात व्यवस्था संभाल रहे थे। आंबेडकर चौराहे पर दहिलामऊ की ओर जाने वाले रास्ते में बड़ी संख्या में मनचले बाइक लेकर खड़े थे। वह आने-जाने वाली छात्राओं को घूर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई शून्य, भ्रमण का दावा
एंटी रोमियो दल की जिम्मेदारी थी कि कालेजों के इर्द-गिर्द मंडराने वाले मनचलों पर शिकंजा कसने के साथ ही कॉलेज खुलने व अवकाश होने के समय तक चक्रमण करते रहें। एंटी रोमियो टीम की प्रभारी का दावा है कि हर दिन निर्धारित स्थलों पर पुलिसकर्मी पहुंचते हैं। भले ही एक माह के भीतर एंटी रोमियो दल की कार्रवाई शून्य ही क्यों न हो। इससे साफ पता चलता है कि एंटी रोमियो दल कितना सक्रिय है।


एंटी रोमियो दल को मनचलों की रोकथाम के लिए लगाया गया है। पुलिस अधीक्षक की ओर से मनचलों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। मैं खुद हकीकत देखूंगा। कॉलेजों के इर्द-गिर्द मिलने वाले मनचलों की खैर नहीं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
अंजनी राय, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed