फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   50% shortage of teachers in colleges

राज्य विश्वविद्यालय : महाविद्यालयों में 50 फीसदी शिक्षकों की कमी, पठन-पाठन हो जाएगी प्रभावित

Sat, 06 Aug 2022 12:25 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sat, 06 Aug 2022 12:25 AM IST
सार

जिले में संचालित हो रहे कॉलेजों में करीब 50 फीसदी शिक्षकों की कमी है। जिससे सभी विषयों की कक्षाएं संचालित करने में कठिनाई हो रही है। विज्ञान विषय के शिक्षकों की कमी के चलते छात्र-छात्राओं को कोचिंग का सहारा लेना पड़ रहा है।

विज्ञापन
50% shortage of teachers in colleges
teacher demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जिले के महाविद्यालयों में 50 फीसदी शिक्षकों की कमी है। इससे छात्र-छात्राओं की पढाई प्रभावित हो रही है। कई विषयों में वर्षों से शिक्षक नहीं हैं। जिले में 4 राजकीय,7 अनुदानित सहित कुल 139 कॉलेज हैं। इन कॉलेजों में दाख़िले की प्रक्रिया 10 अगस्त तक चलेगी। इसके साथ ही राज्य विश्वविद्यालय ने कक्षाओं के संचालन का भी निर्देश दिया है, लेकिन शिक्षकों की कमी के चलते इसमें बाधा आ रही है।

विज्ञापन



जिले में संचालित हो रहे कॉलेजों में करीब 50 फीसदी शिक्षकों की कमी है। जिससे सभी विषयों की कक्षाएं संचालित करने में कठिनाई हो रही है। विज्ञान विषय के शिक्षकों की कमी के चलते छात्र-छात्राओं को कोचिंग का सहारा लेना पड़ रहा है। आठ शिक्षकों का चयन प्राचार्य के लिए हो गया है। इसके चलते भी शिक्षक कम हुए हैं।
विज्ञापन



एमडीपीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मनोज मिश्रा ने बताया कि पदों के अधियाचन के लिए सूचना निदेशालय भेजी गई है। उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा रिक्त पदों के लिए विज्ञापन भी जारी किया गया है। जल्द ही शिक्षकों के सभी पदों पर नियुक्ति हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



एमडीपीजी कॉलेज
विषय कुल पद शिक्षक
गणित 2 1
केमेस्ट्री 2 1
जूलॉजी 3 1
बॉटनी 3 1
अर्थशास्त्र 2 1
भूगोल 4 2
अंग्रेजी 4 0
समाजशास्त्र 2 0
प्राचीन इतिहास 5 3


पीबीपीजी कॉलेज
विषय कुल पद शिक्षक
गणित 2 1
कैमेस्ट्री 3 2
जूलॉजी 2 0
बॉटनी 2 0
मनोविज्ञान 2 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed