{"_id":"5dcda3068ebc3e54fa4b59c6","slug":"5-students-injured-in-an-accident-pratapgarh-news-ald260183136","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस की टक्कर से बोलेरो सवार 10 परीक्षार्थी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस की टक्कर से बोलेरो सवार 10 परीक्षार्थी घायल
विज्ञापन
लालगंज कोतवाली के मोठिन में रोडवेज से टकराने से क्षतिग्रस्त बोलेरो।
- फोटो : PRATAPGARH
रोडवेज बस की टक्कर से बोलेरो सवार 10 परीक्षार्थी घायल
छह की हालत गंभीर देख भेजे गए जिला अस्पताल
लालगंज/जलेसरगंज। डीएलएड की परीक्षा देने मुख्यालय के परीक्षा केंद्र जा रहे बोलेरो सवार दस परीक्षार्थी रोडवेज बस की जोरदार टक्कर में घायल हो गए। छह परीक्षार्थियों की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सभी घायल महेशगंज इलाके के एक कालेज के पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं हैं। हादसे के बाद बस मौके पर छोड़कर चालक व परिचालक फरार हो गए।
महेशगंज थाना क्षेत्र के झाऊ का पुरवा स्थित परमेश्वर प्रसाद डीएलएड कालेज दस छात्र-छात्राएं गुुुरुवार की सुबह बोलेरो से परीक्षा देने शहर स्थित एक परीक्षा केंद्र जा रहे थे। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के मोठिन गांव के समीप प्रात: नौ बजे सामने से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गोंडा जिले के छपिया निवासी छात्रा पूजा(22) पुत्री हरप्रिसाद, शहजादपुर रोजा जंक्शन की मनीषा(20) पुत्र माताफेर, जौनपुर के बेहुर की अंजली मौर्य(23) पुत्री रामकरन, रायबरेली के सलोन की सोनी(21) पुत्री सीताराम समेत जिले के महेशगंज थाना क्षेत्र के झींगुर निवासी पीयुष तिवारी(24) पुत्र राधेश्याम, आलोक(24) पुत्र हरीलाल, पूनम(21) व ममता रावत(20), जमेठी की रूपा(20) पुत्री सदाशिव, दुलापुर की प्रतिभा यादव(22) पुत्री अयोध्या प्रसाद घायल हो गए। हादसे की जानकारी पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल परीक्षार्थियों को आनन-फानन में एंबुलेंस से लालगंज सीएचसी लाया गया। यहां हालत गंभीर देख छह छात्राओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बोलेरो परीक्षा देने जा रहा छात्र आलोक चला रहा था। घटना के बाद रोडवेज बस मौके पर ही छोड़कर चालक व परिचालक फरार हो गए। बस के सभी यात्री सुरक्षित थे, जो बाद में दूसरे वाहनों से अपने घर चले गए।
घंटे भर बाद भी नहीं पहुंची संवेदनहीन पुलिस
लालगंज । रोडवेज बस व बोलेरो के बीच हुए भीषण हादसे में दस परीक्षार्थी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान बोलेरो में फंसे परीक्षार्थी बाहर निकाले जाने के लिए आस भरी निगाह से पुलिस को फोन कर रहे थे। लेकिन लालगंज पुलिस संवेदनहीन बनी रही। हादसे के एक घंटे बाद भी मौके पर नहीं पहुंची। पुलिस के न आने पर राहगीरों व इलाकाई लोगों ने घायलों को बोलेरो से किसी तरह बाहर निकला। पुलिस का पहुंचना तो दूर की बात घायल परीक्षार्थियों को अस्पताल ले जाने का इंतजाम भी पुलिस नहीं कर सकी। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजन कुछ घायलों को अपने साथ सीएचसी ले गए, जबकि अन्य घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए लाया गया। बाद में पुलिस सिर्फ औपचारिकता पूरी करने के लिए घटना स्थल पर पहुंची। तब तक सभी घायल अस्पताल जा चुके थे। पुलिस के नहीं पहुंचने से रोडवेज बस का चालक भी फरार हो गया।

लालगंज कोतवाली के मोठिन में बोलेरो रोडवेज की टक्कर में घायल डीएलएड का छात्र।- फोटो : PRATAPGARH

लालगंज कोतवाली के मोठिन में बोलेरो रोडवेज की टक्कर में घायल डीएलएड की छात्राएं।- फोटो : PRATAPGARH

लालगंज कोतवाली के मोठिन में बोलेरो रोडवेज की टक्कर में घायल डीएलएड की छात्रा का इलाज करते चिकित्?- फोटो : PRATAPGARH

लालगंज के मोठिन में रोडवेज व बोलेरो की टक्कर में घायल डीएलएडी के छात्र छात्राओं जिला अस्पताल देख?- फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन