फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   48 more people including five employees of Vikas Bhavan infected

विकास भवन के पांच कर्मचारियों समेत 48 और लोग संक्रमित

Wed, 30 Sep 2020 01:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
48 more people including five employees of Vikas Bhavan infected
एल टू चिकित्सालय में कोविड 19 की बैठक करते डीएम रूपेश कुमार। - फोटो : PRATAPGARH
दो दिनों की राहत के बाद मंगलवार को फिर जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ गई। चौबीस घंटे के भीतर विकास भवन के पांच कर्मचारियों समेत 48 लोग संक्रमित मिले। लालगंज सीएचसी के एक कर्मचारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। अब जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3703 पहुंच गई है।
विज्ञापन

दो दिन तक जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या कम रही। रविवार और सोमवार को सिर्फ 22-22 मरीज मिले थे। जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली थी। मंगलवार को फिर मरीजों की संख्या बढ़ गई। 24 घंटे के भीतर मंगलवार को जो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं इनमें विकास भवन के पांच कर्मचारी हैं। यहां डीडीओ, डीसी आजीविका मिशन समेत कई अफसर व कर्मचारी पहले ही संक्रमित हो चुके हैं। उधर, कुंडा में मंगलवार को भी पांच लोग पीड़ित मिले। इनमें मेहरबान सिंह का पुरवा, बडगौं, कियांवा, रजनपुर, व चितानपुर के एक-एक मरीज हैँ।
विज्ञापन

मास्क लगाने को लेकर पुलिस और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक, हंगामा
मॉस्क लगाने को लेकर मानधाता पुलिस और ग्रामीणों के बीच मंगलवार को संजय नगर तिराहे पर नोकझोंक हो गई। स्थानीय लोगों ने हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। सूचना पर मानधाता थाने से भारी फोर्स पहुंची। तब जाकर ग्रामीण पीछे हटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानधाता बाजार में स्थित संजय नगर तिराहे पर मॉस्क न लगाने वालों की चेकिंग करने के साथ ही जुर्माना वसूल रही थी। रइस दौरान मानधाता बाजार निवासी अर्जुन प्रजापति (19) बाजार से सब्जी लेकर घर जा रहा था। पुलिसकर्मी उसे रोककर मॉस्क न लगाने की बाबत पूछताछ करने लगे। आरोप है कि इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। घटना की जानकारी होने के बाद स्थानीय लोगों ने हंगामा करते हुए जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सूचना मिलते ही एसओ मानधाता भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। तब जाकर ग्रामीण सड़क से हटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed