{"_id":"67c1ff7e66de782ea40115a0","slug":"467-couples-matched-in-verification-mass-marriage-call-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-134976-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: सत्यापन में पात्र मिले 467 जोड़े, सामूहिक विवाह कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: सत्यापन में पात्र मिले 467 जोड़े, सामूहिक विवाह कल
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जनपद को 1440 का लक्ष्य का दिया गया है। सामूहिक विवाह का आयोजन दो बार एटीएल मैदान कटरा में आयोजित किया जा चुका है। लक्ष्य के सापेक्ष 640 जोड़ों का विवाह नहीं हो सका है। शेष 640 जोड़ों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगा गया।
प्राप्त आवेदनों के सत्यापन के बाद 467 जोड़े पात्र मिले हैं। पात्र जोड़ों की सूची ब्लॉकवार जारी कर दी गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र मौर्य ने बताया कि सामूहिक विवाह के तीसरे चरण का आयोजन दो मार्च को एटीएल मैदान में होगा।
सामूहिक विवाह की तैयारियां शुरू करा दी गई हैं। ब्लॉकवार सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। उपहार सामग्री की खरीदारी पूरी कर ली गई है। संबंधित विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस और यातायात फोर्स तैनात रहेगी।