फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   425 people from gujarat mubai arrived in district sent home after investigation

गुजरात, मुंबई से जिले में आए 425 लोग, जांच के बाद भेजे गए गांव

Sat, 09 May 2020 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
425 people from gujarat mubai arrived in district sent home after investigation
425 people from gujarat mubai arrived in district sent home after investigation - फोटो : PRATAPGARH
जिले में गुजरात और मुंबई के धारावी से आने वालों का सिलसिला तेज हो गया है। शुक्रवार को जिले में 425 लोग आए। रोडवेज की बसों और निजी वाहनों से आने वालों की भुपियामऊ स्थित आश्रय केंद्र पर थर्मल स्क्रीनिंग की गई। किसी भी मरीज में कोरोना के लक्षण नहीं मिलने पर 21 दिन के लिए घरों में क्वारंटीन रहने को कहा गया है। शुक्रवार को डीएम डॉ. रूपेश कुमार और नोडल अधिकारी श्याम सुंदर शर्मा ने आश्रय केंद्र का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुंबई के धारावी से आने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कुंडा के बरई में एक और पट्टी के बरहूपुर में मिले दो कोरोना पाजिटिव धारावी से ही आए थे। शुक्रवार को 425 लोगों के रोडवेज बसों और निजी वाहनों से जिले में आने पर पुलिसकर्मियों ने भुपियामऊ स्थित जयमंगल सिंह शिक्षण संस्थान ले जाकर स्वास्थ्य की जांच कराई और मजदूरों को पंद्रह-पंद्रह दिन राशन का किट देकर विदा किया। दोपहर में डीएम डा. रुपेश कुमार और नोडल अधिकारी श्याम सुंदर शर्मा ने आश्रय केंद्र का निरीक्षण करके प्रवासी मजदूरों की जांच और मजदूरों को मिलने वाले राशन के किट का निरीक्षण किया। डीएम ने प्रवासी मजदूरों को 21 दिन होम क्वारंटीन रहने को कहा है।
विज्ञापन

पांच ट्रकों से मुरैनी पहुंचे सैकड़ों मजदूर
मुंबई के धारावी से पांच ट्रकों पर सवार होकर पट्टी तहसील के सैफाबाद स्थित मुरैनी गांव में सैकड़ों लोग शुक्रवार की सुबह पहुंचे। ट्रक जब शहर से गुजर रहे थे तो सदर मोड़ पहुंचते ही ऊपर डाली गई तिरपाल हटाकर मजदूर बाहर देखने लगे। ट्रकों में ऊपर से तिरपाल पड़ी थी। बाहर से देखने पर ऐसा लग रहा था कि उनमें सामान लदा है। इससे पुलिसकर्मी भी नहीं रोक रहे थे। सदर मोड़ पर मजदूरों को देखकर पुलिसकर्मियों ने ट्रकों को रोकवाने का प्रयास किया, मगर चालक ट्रक लेकर आगे बढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed