{"_id":"597f44374f1c1bb3738b46c7","slug":"41501512759-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न शिक्षक न प्रशिक्षक, हवा में हो रहा योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न शिक्षक न प्रशिक्षक, हवा में हो रहा योग
Updated Mon, 31 Jul 2017 08:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। नए शिक्षासत्र से इंटर कालेजों में योग क्लास शुरू करने की पहल शुरू की गई थी, मगर कालेजों में योग क्लास देने के लिए शिक्षकों की तैनाती अब तक नहीं हो सकी है। ऐसे में नए शिक्षासत्र में अन्य विषय की कक्षाएं तो शुरू हो गई हैं, मगर अब तक योग की क्लास नहीं शुरू हो सकी है। विभाग भी इससे पूरी तरह से अनजान बना हुआ है।
अच्छी शिक्षा के लिए समुचित संधासन के साथ ही स्वस्थ्य शरीर का होना अति आवश्यक है। विभाग की तरफ से इस बार नए शिक्षा सत्र से योग क्लास का संचालन शुरू किए जाने को लेकर पहल की गई थी। जिले के सभी कालेजों में बच्चों को नियमित योग क्लास मिलेगी। योग क्लास को लेकर बच्चों में भी उत्साह था। उन्हें अभ्यास के साथ ही इसकी बारीकियों से रूबरू कराया जाना था। इसके अलावा प्राणायाम, कपाल भारती, अनुलोम- विलोम सहित तमाम उपयोगी अभ्यास भी कराया जाना था। कालेजों में शिक्षा सत्र की शुरुआत हुए एक महीने होने जा रहे हैं, मगर अब तक योग की क्लास शुरू नहीं हो सकी है। इतना ही नहीं कालेजों में न तो शिक्षक और नहीं प्रशिक्षक नियुक्त किए गए हैं।