{"_id":"593aaf0b4f1c1bd8278b457d","slug":"41497018123-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग में युवक को लगी गोली 19-45-49","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्ष फायरिंग में युवक को लगी गोली 19-45-49
Updated Fri, 09 Jun 2017 07:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। अंतू थाना क्षेत्र के बैजलपुर में विवाह के दौरान हर्ष फायरिंग में एक युवक को गोली लग गई। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। भीड़ का दबाव देख डाक्टरों ने घायल युवक को इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। अंतू पुलिस घटना से अनजान बनी हुई है।
बैजलपुर गांव में शुक्रवार की रात बारात आई थी। लोग फिल्मी गीतों पर डांस कर रहे थे। आधी रात को विवाह की रस्म के दौरान कन्या पक्ष की ओर से एक युवक तमंचे से फायर करने लगा। वह नशे की हालत में था। अचानक गोली शादी के अगुवा के हाथ व सीने को छूते हुए निकल गई। यह देख शादी वाले घर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घायल युवक को लोग लेकर जिला अस्पताल आए। उसके साथ दो दर्जन से अधिक लोग थे। डाक्टरों ने उसका प्राथमिक इलाज करते हुए भीड़ के दबाव को देख उसे इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया।
अस्पतालकर्मियों की मानें तो घायल युवक को गोली लगने की बात से भीड़ में शामिल लोग इनकार कर रहे थे। लोगों के दबाव में आकर डाक्टरों ने घायल युवक की चोटों का सही मुआयना तक नहीं किया। इस घटना की अंतू पुलिस को भनक तक नहीं लगी। इस बाबत सीओ सिटी सुधीर कुमार ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नही है। वह मामले को दिखवाते हैं।
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग में युवक को लगी गोली
बैजलपुर में आई थी बारात, विवाह के दौरान युवक कर रहा था फायरिंग
पुलिस घटना से बनी अनजान, दबाव में आए डाक्टरों ने कर दिया रेफर
अमर उजाला ब्यूरो