{"_id":"672661ea234f2e2b6a029b72","slug":"40-thousand-rupees-looted-from-petrol-pump-salesman-in-broad-daylight-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1006-127607-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: पेट्रोल पंप के सेल्समैन से दिनदहाड़े 40 हजार की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: पेट्रोल पंप के सेल्समैन से दिनदहाड़े 40 हजार की लूट
विज्ञापन
नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर पेट्रोल पंप के सेल्समैन से 40 हजार रुपयों से भरा बैग लूट लिया। दिनदहाड़े लूट की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में घेराबंदी की, लेकिन गिरफ्तारी में सफलता नहीं मिल सकी। एएसपी ने घटना स्थल का जायजा लिया और पेट्रोल पंप कर्मियों से पूछताछ की। संचालक ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की तहरीर पुलिस को दी है। सीसीटीवी खराब होने से बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी।
उदयपुर थाना के राहाटीकर निवासी शेर बहादुर सिंह इंसान की गांव के समीप ही केपी इंसान फिलिंग स्टेशन के नाम से फ्यूल स्टेशन है। शनिवार को दोहपर साढ़े ग्यारह बजे सफेद रंग की अपाचे मोटर साइकिल पर नकाबपोश तीन बदमाश पहुुंचे और सेल्समैन अर्जुन केवट की कनपटी पर तमंचा सटाकर उनतालिस हजार छह सौ सतासी रुपये से भरा बैग लूट किया। दिनदहाड़े रुपये से भरा बैग लूट कर तमंचा लहराते अपाचे सवार तीनों बदमाश रेहुआ लालगंज की ओर भाग निकले। पेट्रोल पंप पर लूट की सूचना पर पुलिस के होश उड़ गए और इलाके में दहशत फैल गई। पेट्रोल पंप संचालक की सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए घेराबंदी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय पेट्रोल पंप पर पहुंचे और पीड़ितों से पूछताछ किया। इस बीच पेट्रोल पंप पर लगा सीसीटीवी कैमरा खराब होने की जानकारी पर उन्होंने संचालक को फटकार लगाई। बदमाशों की तलाश में उदयपुर पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। एएसपी संजय राय ने बताया कि लूट की सूचना पर पुुलिस जांच कर रही है। शीघ्र की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।