फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   4.51 lakh voters will vote in Belha, 506 booths made

Pratapgarh News: बेल्हा में वोट की चोट करेंगे 4.51 लाख मतदता, बनाए गए 506 बूथ

Tue, 29 Nov 2022 11:50 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
4.51 lakh voters will vote in Belha, 506 booths made
4.51 lakh voters will vote in Belha, 506 booths made
नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन जुटा हुआ है। निकाय चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों और बूथों की संख्या तय कर दी गई है। बेल्हा में इस बार निकाय चुनाव में 240 मतदान केंद्रों के 506 बूथों पर 4.51 लाख मतदाता मतदान करेंगे। चुनाव में 1518 मतपेटिकाओं को उपयोग होगा।
विज्ञापन

जिले में एक नगर पालिका व 18 नगर पंचायतों में चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रहीं हैं। नवसृजित नगर पंचायतों के साथ ही पुरानी नगर निकायों के विस्तारित क्षेत्रों में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कई पुराने मतदान केंद्रों को हटाया भी गया है। बड़ी संख्या में मतदान केंद्र बदले गए हैं। साथ ही मतदान केंद्रों में कई बूथ भी जोड़े गए हैं। इस बार कुल 506 बूथ बनाए गए हैं। हर बूथ पर 1550 मतदाता मतदान करेंगे। मतदान केंद्र निकाय चुनाव क्षेत्र में ही बनाए गए हैं।
विज्ञापन

वहीं, पिछली बार के निकाय चुनाव में 187 बूथ थे। जबकि इस बार दस नई नगर पंचायतों का गठन हुआ है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विनायक शुक्ल ने बताया कि चुनाव की तैयारियां चल रहीं हैं। इस बार निकाय चुनाव में 506 बूथों पर 4.51 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाने किस जोन में कितने बूथ
निकाय चुनाव के लिए नगर पालिका को दो जोन में बांटा गया है। जिसमें पहले जोन में 50 बूथों पर मतदाता मतदान कर सकेंगे। वहीं, दूसरे जोन में 47 बूथों पर मतदान होगा।

एक नगर पालिका व 18 नगर पंचायतों में 4,51,396 मतदाता
निकाय चुनाव में मतदाताओं की बात की जाए तो नगर पालिका में ही केवल 1,08,740 मतदाता हैं। जबकि नगर पालिका व 18 नगर पंचायतों के 4,51,396 मतदाता चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। आयोग के निर्देश पर नए मतदाताओं का नाम शामिल करने के लिए अधिसूचना जारी होने तक प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed