फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   37 Anganwadi centers will be constructed, Rs 4.38 crore budget approved

Pratapgarh News: 37 आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा निर्माण, 4.38 करोड़ बजट स्वीकृत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
37 Anganwadi centers will be constructed, Rs 4.38 crore budget approved
शासन स्तर से जनपद में 37 आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी गई है। निर्माण कार्य के लिए 4.38 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। ग्राम पंचायतों को कार्यदायी संस्था के रूप में नामित किया गया है। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से जनपद में 3,252 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हो रहे हैं। विभाग की ओर से शासन को 43 आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया था। जिसमें से 37 के लिए स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन

अभी अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्र परिषदीय विद्यालयों के अतिरिक्त कक्षों में संचालित किए जा रहे हैं। निर्माण कार्य के लिए ग्राम पंचायतों को जिम्मेदारी दी गई है। 4.38 करोड़ रुपये का बजट भी स्वीकृत कर दिया गया है। प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए 11.84 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन

भवन निर्माण से पहले सीडीपीओ के माध्यम से मैपिंग का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। विकासखंड कुंडा में बुलाकीपुर, पट्टी के सराय मधई, दुबौली सुखऊ, चिंतामणिपुर, बेसार, सरमा व मंगरौरा के दरछुट, अस्थरा गांव में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकासखंड बाबा बेलखरनाथ धाम के गजरिया, खूझीकला, दुलापुर, महोखरी और बिहार के रामदासपट्टी, गोगौर, टेकी पट्टी, बारौ के साथ आसपुर देवसरा के रमगढ़ा, तेलियानी व विकासखंड सदर के लोहंगपुर, पूरे रायजू में भवन निर्माण होगा।
इसी तरह संडवाचंद्रिका के कल्याणपुर, सांगीपुर के कटेहटी, कुंभीडीह, रामपुर संग्रामगढ़ के धारूपुर, मानधाता के बछुआ, घाटमपुर, अचीतपुर पूरेलाल, बाबागंज के पींग, लरू, शिवगढ़ के हरनाहरपुर, खरहर, गौरा के पढ़वा नसीरपुर, थरिया, खाखापुर, लक्ष्मणपुर के नरायनपुर, तिना, सरियापुर और शिवगढ़ के अवधानपुर, तवकलपुर, कूरडीह, थाहीपुर में आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाएंगे।

जनपद में 37 आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। बजट भी भवन निर्माण के लिए आवंटित कर दिया गया है। कार्यदायी संस्था ग्राम पंचायत निर्माण कार्य कराएगी। ज्योति शाक्य, डीपीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed