{"_id":"5c829defbdec2213fd29864b","slug":"31552063983-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात में लड़कियों के साथ छेड़खानी पर बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारात में लड़कियों के साथ छेड़खानी पर बवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारात में लड़कियों के साथ छेड़खानी पर बवाल
चले ईंट-पत्थर, चोटहिल हुए विहिप के नेता, केशरवानी धर्मशाला का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। बेल्हादेवी मंदिर के पास स्थित एक धर्मशाला में शादी समारोह के दौरान बारात में आईं लड़कियों के साथ छेड़खानी होने पर बवाल शुरू हो गया। दो पक्षों के बीच मारपीट और पत्थरबाजी शुरू हो गई। इस दौरान विहिप का एक नेता चोटहिल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित पक्ष को ही अपनी जीप में बैठा लिया।
नगर कोतवाली के सदर बाजार स्थित केशरवानी धर्मशाला में गुरुवार को बारात आई थी। जयमाल के दौरान कुछ युवक युवतियों पर पत्थर फेंक दिए। आरोप है कि छेड़खानी करने लगे। इसे लेकर विवाद शुरू हो गया। बात बढ़ी तो मारपीट होने लगी। दोनो पक्षों से पत्थरबाजी शुरू हो गई। इस दौरान विहिप के एक नेता चोटहिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला संभाला। पुलिस पीड़ित को ही उठा लाई। हलांकि इस मामले में किसी भी प्रकार की पीड़ित ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस जिन लोगों को चौकी लेकर आई थी, उन्हें रात में ही छोड़ दिया।
किराना व्यवसायी को फायर ब्रिगेड ने थमाया नोटिस
किराने की दुकान में जले सामानों को दिनभर निकालते रहे व्यापारी के परिजन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर मकंद्रूगंज वार्ड में शार्ट सर्किट से गुरुवार को किराने की दुकान में लगी आग के मामले में फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने दुकानदार को नोटिस दिया है। दूसरी ओर आग से जलकर राख हुए लाखो के सामान को किराना व्यवसायी अपने नौकरों के साथ मिलकर शुक्रवार को बाहर निकालते रहे।
विज्ञापन
सदर तहसील के करीब मकंद्रूगंज वार्ड में रूपेश उर्फ बबलू पुत्र जमुना की किराने की दुकान है। दो मंजिला मकान में नीचे दुकान व ऊपर गोदाम था। जहां थर्माकोल की सामाग्रियों के साथ ही घी व तेल रखा हुआ था। गुरुवार सुबह करीब दस बजे शार्ट सर्किट के चलते दुकान की दूसरी मंजिल पर आग लग गई। जब तक लोगों को इसके बारे में जानकारी होती कि लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दुकान के ऊपरी हिस्से से धुआं उठते देख स्थानीय लोगों ने कोतवाली पुलिस के साथ फायरब्रिगेड को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। तब कहीं जाकर आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। आग में लाखों रुपये के सामान जल गए। शुक्रवार को रूपेश अपने नौकर के साथ मिलकर जले सामान बाहर निकालते रहे। उधर, फायर ब्रिगेड ने उसे नोटिस देकर जवाब मांगा है कि आग से बचाव के लिए दुकान में कौन सी व्यवस्था की गई थी। नीचे दुकान तो दूसरी मंजिल पर किसकी अनुमति से गोदाम बनाया गया था।