फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   सामूहिक विवाह में सरकारी धन देकर फंसे समाज कल्याण अधिकारी

सामूहिक विवाह में सरकारी धन देकर फंसे समाज कल्याण अधिकारी

Wed, 06 Mar 2019 07:58 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
सामूहिक विवाह में सरकारी धन देकर फंसे समाज कल्याण अधिकारी
सामूहिक विवाह में सरकारी धन देकर फंसे समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन

सीडीओ ने मांगा स्पष्टीकरण, कहा-निजी कार्यक्रम में कैसे दे दिए 51.51 लाख रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। कुंडा स्थित बजरंग डिग्री कालेज में तीन मार्च को आयोजित सामूहिक विवाह में शामिल 101 जोड़ों को 51.51 लाख रुपये देकर समाज कल्याण अधिकारी फंस गए हैं। सीडीओ ने उनसे स्पष्टीकरण तलब किया है।
कुंडा में तीन मार्च को सामूहिक विवाह समारोह राजा भैया यूथ ब्रिगेड के बैनर तले हुआ था। इस पूरे कार्यक्रम में जनसत्ता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया ही अतिथि के रुप में शामिल हुए थे। जिले का कोई भी अधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुआ था। कुंडा, बाबागंज, कालाकांकर और बिहार विकास खंड के 101 जोड़े सामूहिक विवाह में शामिल हुए थे। आश्चर्य की बात तो यह रही कि कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग ने अपना बैनर लगाकर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की वाहवाही लूटी और इधर राजाभैया यूथ ब्रिगेड ने कार्यक्रम का पूरा श्रेय लिया। यह बात भाजपाइयों को हजम नहीं हुई। अधिकारियों से इसकी शिकायत की गई। सीडीओ धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के कार्यक्रम सरकारी भवन और ब्लाक मुख्यालय पर ही हो सकता है। जबकि कुंडा में निजी कार्यक्रम था। समाज कल्याण अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन


चित्र--
हरिकेश बहादुर बने संग्रह अमीन संघ के जिलाध्यक्ष
प्रतापगढ़। संग्रह अमीनों और अनुसेवक वेलफेयर एसोसिएशन का चुनाव बुधवार को कंपनी बाग में हुआ। जिसमें संघ ने हरिकेश बहादुर सिंह को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी है। वहीं अनुज प्रताप सिंह को महामंत्री और रामचंद्र यादव को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 35 संग्रह अमीन और 35 अनुसेवकों के पद रिक्त होने के बाद भी विनियमित नहीं करने से एसोसिएशन में गहरी नाराजगी है। इधर, संग्रह अमीनों और अनुसेवकों ने आठ मार्च से कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह के आवास पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। बुधवार को हुई बैठक में भूपेंद्र कुमार शर्मा, संतोष कुमार तिवारी, चंद्रिका प्रसाद, अजब नारायण पांडेय, दिनेश कुमार यादव, मोतीलाल, राजेश कुमार पाठक, गजाधर प्रसाद, दयाशंकर तिवारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed