फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   29 arms license canceled due to apprehension of malpractices in elections

चुनाव में गड़बड़ी करने वाले 29 शस्त्र लाइसेंस निरस्त

Thu, 17 Feb 2022 12:35 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
29 arms license canceled due to apprehension of malpractices in elections
विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे प्रशासन ने पूर्व में चुनाव के दौरान गड़बड़ी करने वाले 29 लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। इसके अलावा 89 और लोगों के शस्त्र लाइसेंस पर तलवार लटक रही है। पुलिस ने इन लोगों के लाइसेंस निरस्त करने के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

जिले में कुल 20452 शस्त्र लाइसेंस धारक हैं। विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस ने शस्त्रधारकों का डोर टू डोर सत्यापन किया। इस दौरान रजिस्टर नंबर आठ से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहने वालों व चुनाव के दौरान बवाल करने वाले शस्त्र लाइसेंसधारकों को चिह्नित किया गया। पुलिस के मुताबिक, इन लोगों ने पिछले चुनावों में शस्त्र लेकर मतदान केंद्रों पर बवाल किया था।
विज्ञापन

29 बवाली लोगों के चुनाव में गड़बड़ी करने की आशंका को देखते हुए पुलिस की ओर से जिलाधिकारी को शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट भेजी गई थी। डीएम ने इन लोगों के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। इसके अलावा 89 ऐसे और लोगों को चिह्नित किया गया है। इनसे चुनाव के दौरान खतरे की आशंका गांव के लोगों द्वारा जताई जा रही है। पुलिस ने सभी चिह्नित शस्त्रधारकों के लाइसेंस निरस्त करने के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक पुलिस की ओर से 65 फीसदी असलहे जमा कराए जा चुके हैं। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि जो लोग बिना किसी ठोस वजह के शस्त्र नहीं जमा कर रहे हैं, उन्हें भी चिह्नित किया जा रहा है। उनके खिलाफ भी जल्द ही कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed