{"_id":"5f9b115a8ebc3e1a242d2cc1","slug":"23-more-people-found-corona-positive-in-the-district-pratapgarh-news-ald290241095","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 23 और लोग मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 23 और लोग मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
23 more people found corona positive in the district
बृृहस्पतिवार को 24 घंटे के भीतर 23 और लोग कोरोना संक्रमित मिले। सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जिले में अब कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर पांच हजार के पार पहुंच गई है।
कोरोना के मरीजों की संख्या में कमी आने के बाद जिले में लोग बेपरवाह हो गए हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है। लोग मॉस्क भी नहीं लगा रहे हैं। बृहस्पतिवार को 23 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें पटखौली गांव का एक युवक भी है। उसे तीन-चार दिन से बुखार था। एंटीजन जांच में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इधर, सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने कोविड अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों से बात की। उनको मिल रहे भोजन, दवा आदि के बारे में जानकारी ली।
735 ई-रिक्शा और टेंपो चालकों की हुई जांच
प्रदेश सरकार के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाकर बृहस्पतिवार को जिले के 735 ई-रिक्शा और टेंपो चालकों की कोरोना की जांच की। हालांकि इनमें कोई पॉजिटिव नहीं मिला। शहर के बाबागंज, चौक और कचहरी के पास जहां कैंप लगा था वहीं रानीगंज में टेंपो अड्डा, पट्टी बस स्टैंड, लालगंज तिराहा, कुंडा तहसील के सामने भी शिविर लगाकर जांच की गई।