{"_id":"5ee6757b2f49452e2a58034b","slug":"23-mahadanis-donated-blood-at-amar-ujala-foundation-s-blood-donation-camp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में 23 महादानियों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में 23 महादानियों ने किया रक्तदान
Mon, 15 Jun 2020 12:37 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 15 Jun 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
चिलबिला स्थित श्रीराम वाटिका में अमर उजाला फाउंडेशन व रामलीला समिति द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन करते रानीगंज विधायक धीरज ओझा।
- फोटो : pratapgarh
विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से श्रीराम वाटिका चिलिबिला और जिला अस्पताल में आयोजित शिविर में कुल 23 महादानियों ने दूसरों की जान बचाने के लिए रक्तदान किया। जून की भीषण गर्मी में भी रक्तदान को लेकर लोगों में गजब का उत्साह दिखा।
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन व रामलीला समिति चिलबिला द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करते लोग।
- फोटो : pratapgarh
चिलबिला स्थित श्रीराम वाटिका में अमर उजाला फाउंडेशन और श्रीरामलीला समिति के संयक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में कुल 19 लोगों ने रक्तदान किया। श्रीरामलीला समिति के संस्थापक घनश्याम वैश्य, महासचिव व भाजयुमो जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता के साथ समिति के पदाधिकारियों की उपस्थिति में बतौर मुख्य अतिथि रानीगंज विधायक धीरज ओझा ने शिविर का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन व रामलीला समिति द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करने आये दंपति को प्रमाण पत्र देते भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा।
- फोटो : pratapgarh
उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई और दान नहीं है। रक्तदान जैसा पुनीत कार्य सभी को करना चाहिए। जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे लोगों की जान बचाना ही सबसे बड़ी मानव सेवा है। हम सभी को इसमें बढ़चढ़कर भाग लेना चाहिए।
.जिला अस्पताल में रक्तदान करने आए व्यापारी को जूस पिलाते एलायंस क्लब के अंतर्राष्ट्रीय एडवाइजर रोशनलाल ऊमरवैश्य।
- फोटो : pratapgarh
उन्होंने रक्तदान करने आए भाजयुमो जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता टीम व रामलीला समिति के पदाधिकारियों का हौसला बढ़ाया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता के नेतृत्व भाजयुमो कार्यकर्ता भी रक्तदान के लिए आगे आए। इस अवसर पर डा. सुरेश सिंह, प्रेमप्रकाश मिश्र, रमेशचंद्र यादव, आरडी पांडेय, कुसुमलता, पवन नंदन, अजय यादव, कपिल सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम के लोग मौजूद रहे।