फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   2183 employees voted through postal ballot

1653 कर्मचारियों ने पोस्टल बैलेट से सुनाया अपना फैसला

Thu, 17 Feb 2022 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
2183 employees voted through postal ballot
संत एंथोनी इंटर कालेज में पोस्टल बैलेट से मतदान करने को कतार में खड़े कर्मचारी। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
जिले में भले ही 27 फरवरी को मतदान होगा, मगर जिले के कर्मचारियों ने पोस्टल बैलेट से अपना फैसला सुनाना शुरू कर दिया है। दो दिन में जिले के 2183 कार्मिकों ने मतदान किया है। उधर, बुधवार को बुधवार को प्रशिक्षण से 71 कर्मचारी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

बुधवार को पोस्टल बैलेट से मतदान करने में पट्टी विधानसभा के मतदान कार्मिक सबसे आगे रहे। बुधवार को पट्टी में 286, रानीगंज में 135, सदर 222, विश्वनाथगंज 124, कुंडा में 141, बाबागंज में 154, रामपुरखास में 171 कर्मचारियों ने पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान किया। उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने कर्मचारियों के बीच पहुंचकर सफलतापूर्वक चुनाव कराने के टिप्स दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि चुनाव कराना प्रत्येक कर्मचारी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सकुशल, निष्पक्षतापूर्ण एवं शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए मतदान कार्मिकों से आह्वान किया। पीठासीन अधिकारी, प्रथम मतदान अधिकारी, द्वितीय मतदान अधिकारी एवं तृतीय मतदान अधिकारियों से मुलाकात की। सीडीओ ईशा प्रिया और प्रेक्षक ने पोस्टल बैलेट की जानकारी ली। इस मौके पर डीआईओएस डॉ. सर्वदानंद, शिवप्रकाश, सुधीर कुमार सिंह, डॉ. विंध्याचल सिंह, मो. अनीस, धर्मेंद्र कुमार ओझा आ दि मौजूद रहे।

संत एंथोनी इंटर कालेज में पोस्टल बैलेट से मतदान करती महिला कर्मचारी। संवाद

संत एंथोनी इंटर कालेज में पोस्टल बैलेट से मतदान करती महिला कर्मचारी। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed