फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   लगे जयकारे, पूजे गए हनुमान

लगे जयकारे, पूजे गए हनुमान

Sat, 20 Apr 2019 12:04 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
लगे जयकारे, पूजे गए हनुमान
लगे जयकारे, पूजे गए हनुमान
विज्ञापन

हनुमान जयंती पर मंदिरों और घरों में सुंदरकाड का पाठ, भंडारे का आयोजन
प्रसाद ग्रहण करने को उमड़ी रही भीड़, हनुमान मंदिरों में दर्शन-पूजन को लगी रही कतार
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। शुक्रवार को जिलेभर में भक्तराज हनुमान की जयंती धूमधाम से मनाई गई। हनुामन मंदिरों में दर्शन-पूजन को लेकर भक्तों की भीड़ लगी रही। सिंदूर, चमेली के तेल का लेप लगाकर भक्तों ने हनुमानजी का विधि-विधान से पूजन कर लड्डू का भोग लगाया। मंदिरों एवं घरों में जगह- जगह सुंदरकांड के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। पूरे दिन जय श्रीराम व जय हनुमान के जयकारे गूंजते रहे। शहर से गांव तक भक्तिमय माहौल बना रहा।
रोडवेज बस अड्डा स्थित हनुमान मंदिर में रोडवेज कर्मचारी परिषद के तत्वावधान में सुंदरकांड व भंडारे का आयोजन हुआ। वैदिक मंत्रों के बीच विधि-विधान से हनुमानजी का पूजन कर भंडारे के प्रसाद का भोग लगाया गया। दोपहर दो बजे भंडारे की शुरुआत हुई। राहगीरों, यात्रियों व स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान सुरेशचंद्र पांडेय, शिवकुमार मिश्र, चंद्रकुमार सिंह, शिवाकांत मिश्र, सुशील कुमार, जितेंद्र प्रताप सिंह, अरुण मिश्र, मनेाज आदि मौजूद रहे। चिलबिला बाजार स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में समाजसेवी रोशनलाल ऊमरवैश्य के नेतृत्व में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई। वैदिक मंत्रों के बीच भक्तराज हनुमान का विधि-विधान से पूजन हुआ। इस दौरान लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। देरशाम तक दर्शन-पूजन को लेकर भक्तों की भीड़ लगी रही। बाबागंज स्थित हनुमान मंदिर में भोर से दर्शन-पूजन का दौर शुरू हो गया। भक्तों ने विधि-विधान से सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ कर मन्नतें मांगीं। इसी तरह जेलरोड स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में धूमधाम से हनुमान जयंती मनाई गई। सुंदराकांड व हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। शहर के ट्रेजरी चौराहे पर स्थित हनुमान मंदिर में जेके चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा भंडारे का आयेाजन किया। स्टाल लगाकर भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। शहर के हादीहाल गेट के सामने हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष अनुराग सिंह के संयोजकत्व में स्टाल लगाकर राहगीरों को शर्बत पिलाया गया।
विज्ञापन

आसमान में बादल देख सहमे किसान
बारिश की संभावना जता रहे मौसम वैज्ञानिक
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। किसानों की मुश्किलें अभी कम नहीं हुई हैं। फसलों पर अभी संकट मंडरा रहा है। मौसम विभाग की मानें तो अभी भी पश्चिमी विक्षोभ का असर बरकरार है। इससे मौसम बदलने के आसार हैं। बूंदाबांदी व बारिश की संभावना बनी हुई है। शुक्रवार को दोपहर बाद आसमान में बादलों की उमड़-घुमड़ शुरू हो गई। उमसभरी गर्मी से भी लोगों की परेशानी हुई। अधिकतम तापमान 35.0 व न्यूनतम 19.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते मंगलवार को पश्चिमी विक्षोभ ने दस्तक देकर मौसम का मिजाज बदल दिया था। पछुआ हवाओं के झोंकों के बीच बारिश से तापमान लुढक़ गया था। बारिश व हवाओं के झोंकों से गेहूं की फसल का काफी नुकसान हुआ था। आम की फसल पर भी हानिकारक प्रभाव पड़ा। लगातार दो दिन तक आसमान में बादलों की उमड़-घुमड़ से किसानों को परेशानी झेलनी पड़ी। इधर, बुधवार को मौसम साफ हुआ तो किसानों ने मशक्कत कर फसलों को निपटाने की तैयारी की। मगर शुक्रवार दोपहर बाद मौसम का मिजाज फिर से बदल गया। मंद पछुआ हवाओं के बीच आसमान में बादलों ने उमड़-घुमड़ शुरू कर दी। इससे किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार अभी पश्चिमी विक्षोभ का असर बरकरार है। ऐसे में बारिश व बूंदाबांदी से इनकार नहीं किया जा सकता है। मौसम वैज्ञानिक सुरेंद्र प्रजापति ने बताया कि आसमान में बादलों की उमड़-घुमड़ शुरू है। बारिश व बूंदाबांदी की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed