फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   पंजाब की शराब के साथ युवक को दबोचा

पंजाब की शराब के साथ युवक को दबोचा

Fri, 22 Mar 2019 10:54 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
पंजाब की शराब के साथ युवक को दबोचा
पंजाब की शराब के साथ युवक को दबोचा
विज्ञापन

संडवाचंद्रिका। पंजाब की शराब के साथ पुलिस ने एक युवक को दबोच लिया। अंतू थाना क्षेत्र के नंदलालपुर में पंजाब की बनी शराब बेचने की खबर मिलने पर स्थानीय पुलिस ने गांव में दबिश दी। पुलिस ने आरोपी रामआसरे वर्मा की निशानदेही पर गन्ने के खेत में छिपाकर रखी 6 पेटी शराब बरामद की। मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
होली मनाने घर आ रहे युवक की सडक़ दुर्घटना में मौत
संडवाचंद्रिका। होली मनाने के लिए घर आ रहे युवक की सडक़ हादसे में मौत हो गई। खबर मिलने पर घर में कोहराम मच गया। अंतू थाना क्षेत्र के कपासी निवासी राहुल पाल (22) पुत्र सुदामा पाल दिल्ली में पिता के साथ रहता था। वह टेंपो चलाता था। होली मनाने के लिए राहुल 20 मार्च को बाइक से घर के लिए निकला। शाहजहांपुर के पास हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई। खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। शव लेकर शुक्रवार को परिजन घर पहुंचे। राहुल तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। करीब 3 साल से वह दिल्ली में ही रहता था।
विज्ञापन

होली पर डांस करने को लेकर हुई मारपीट
संडवाचंद्रिका। होली पर आर्केस्ट्रा में डांस को लेकर मारपीट हो गई। अंतू थाना क्षेत्र के गड़वारा के मफिया में होली के मौके पर गणेशीलाल पटवा ने आर्केस्ट्रा संग डांस का प्रोग्राम आयोजित कर रखा था। इस दौरान पड़ोस का युवक सनी डांसरों के साथ नाचने लगा। वहां मौजूद राम पटवा ने सनी को मना कर दिया। बस इसी बात को लेकर उनके बीच मारपीट होने लगी। लोगों ने सनी व उसके भाई राजकुमार को मारापीटा। राजकुमार की पत्नी को भी हमलावरों ने पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल तो हमलावरों को थाने ले गई। राजकुमार की तहरीर पर पुलिस ने राजकुमार पटवा, राम कुमार पटवा, सुनील, उमेश, शिव प्रसाद और हरिशंकर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे भरत में तनाव, पीएसी कर रही कैंप
तेरही के घड़े में गेंद लगने को लेकर हुई मारपीट
जगेशरगंज। क्रिकेट खेलने के दौरान पेड़ पर टंगा तेरही का घड़ा गेंद लगने से फूट गया। जिसे लेकर दो वर्गों के बीच मारपीट के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। एहतियात के तौर पर गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है।
अंतू थाना क्षेत्र के पूरे भारत में बुधवार को क्रिकेट खेलने के दौरान गेंट पेड़ पर टंगे घड़े से जा टकराई। गांव के बजरंग बहादुर सिंह की मां के देहांत के बाद बाग में पानी देने के लिए पेड़ पर घड़ा बांधा गया था। गेंद लगने से घड़ा फूट गया। इसे लेकर एक पक्ष के लोग आक्रामक हो गए। दूसरे पक्ष से भी लोग एकत्र होने लगे। कुछ लोगों के बीच मारपीट भी हुई। देखते ही देखते लाठी-डंडे व असलहों से लैस लोग एक-दूसरे को मारने पर उतारू हो गए। हालांकि समय पर अंतू पुलिस के साथ पीएसी पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह लोगों को हटाया। तनाव को देखते हुए अंतू पुलिस मुस्तैद रही। अफवाहें तैरती रहीं कि कुछ लोगों को घर से भगा दिया गया है, लेकिन पुलिस इससे इनकार करती रही। पुलिस ने असलम की तहरीर पर बजरंग बहादुर सिंह, आलोक, आदर्श और सुचित के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है। अंतू एसओ ने बताया कि मामला तनावपूर्ण होने के कारण पीएसी लगाई गई है।
महिला को पीटा, 9 नामजद, 15 अज्ञात पर केस
जेठवारा। होलिका दहन की रात महिला को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने 9 नामजद व 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के भगत का पुरवा निवासी मिश्रीलाल सरोज की बेटी रेखा देवी सरोज का आरोप है कि बुधवार की रात गांव के गौतम का पुरवा निवासी सूरत सिंह, दशरथ, रोहित, राम सिंह, शिवम ,नन्हे सिंह, लालबाबू, प्रदीप सिंह राजू सिंह उर्फ कल्लू समेत 15 अज्ञात लोगों ने उसके घर धावा बोल दिया। उसे पीटने के साथ ही धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दज कर छानबीन शुरू कर दी। आरोपी के परिजनों का कहना है कि होलिका दहन की रात बच्चे परंपरागत तरीके से होलिका दहन के लिए लकड़ी एकत्र करने घर से निकले थे। पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों की साजिश से रेखा ने फर्जी कहानी रच दी।
दंपति को पीटकर किया लहूलुहान
जेठवारा। पड़ोसियों ने दंपति को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। जेठवारा थाना क्षेत्र के सुरवारन का पुरवा सरायइंद्रावत निवासी दिलीप गुप्ता पुत्र रामलखन गुप्ता 21 मार्च को पत्नी के साथ खाना बना रहा था। तभी गांव के तीन लोग पहुंचे। आरोपियों ने दिलीप व उसकी पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित दिलीप ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
आग से तीन घरों की गृहस्थी के सामान जले
उड़ैयाडीह। आग लगने से तीन लोगों के घरों की गृहस्थी के सामान जलकर राख हो गए। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सुखऊ दुबौली में गुरुवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में अमरजीत यादव, घनश्याम यादव और शिवराम यादव के गृहस्थी के सामान सहित कच्चा मकान जलकर राख हो गया। इस दौरान घर में रखा सिलेंडर भी फट गया, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से तीनों परिवार की गृहस्थी जलकर राख हो गई।
मंदिर के दो दर्जन घंटे सडक़ पर फेंके
रखहा। शरारतीतत्वों ने मंदिर के दो दर्जन घंटे निकालकर बाहर सडक़ के किनारे फेंक दिए। कंधई थाना क्षेत्र के गहरीचक में शुक्रवार की शाम मंगरौरा-दीवानगंज मार्ग के किनारे स्थित मंदिर के 25 घंटे शरारतीतत्वों ने फेंक दिए थे। मौके पर पहुंची पुलिस घंटे को दीवानगंज पुलिस चौकी उठा लाई। चौकी प्रभारी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
बाइक की टक्कर से तीन लोग घायल
शिवगढ़। बाइक की टक्कर से तीन लोग घायल हो गए। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के उड़ैयाडीह में शुक्रवार को बाइक सवार ने ईंट भट्ठे पर काम करने वाले तीन मजदूरों को टक्कर मार कर घायल कर दिया। बाइक सवार सवार राजू (24) पुत्र महावीर सरोज निवासी सांगापट्टी काफभ् देर तक सडक़ पर घायल पड़ा था। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
सडक़ की गिट्टी बनी जानलेवा
जगेशरगंज। जगेशरगंज से ककरहा जाने वाली सडक़ पर लोक निर्माण विभाग ने गिट्टी गिराकर छोड़ दिया है। इससे इस सडक़ पर चलना मुश्किल हो गया है। शुक्रवार दोपहर सत्य कुमार सिंह निवासी गोबरी और सीताराम वर्मा देवसीपुर बाइक से अनियंत्रित होकर गिर पड़े। जिससे दोनों घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया।
पुरानी रंजिश में फूंका छप्पर
जगेशरगंज। होली के दिन पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान एक छप्पर फूंक दिया गया। अंतू थाना क्षेत्र के कठुआपुर में गुरुवार को होली के दिन भारत वर्मा और उसके पड़ोसी कमलेश वर्मा के बीच मारपीट होने लगी। आरोप है कि कमलेश की ओर से उसकी बहन ने भारत वर्मा के छप्पर में आग लगा दी। जिससे उसकी गृहस्थी जल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया।

चाय की दुकान में लगा दी आग
गड़वारा। चाय की दुकान में शरारती तत्वों ने आग लगा दी। अंतू थाना क्षेत्र के शुकुलपुर चौराहे पर चाय की दुकान है। होलिका दहन की रात अज्ञात लोगों ने रिंकू शुक्ला और इंद्रमणि शुक्ला की चाय की दुकान में आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed