{"_id":"5c829dd2bdec22145411f279","slug":"21552063954-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलेवासियों से किया हर वादा निभाया : हरिवंश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलेवासियों से किया हर वादा निभाया : हरिवंश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
जिलेवासियों से किया हर वादा निभाया : हरिवंश
चिलबिला ओवरब्रिज समेत करोड़ों की योजनाओं का सांसद ने किया शिलान्यास और लोकार्पण
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। सांसद हरिवंश सिंह ने शुक्रवार को अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिलबिला रेलवे ओवरब्रिज सहित करोड़ों की कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर सांसद ने कहा कि उन्होंने जिलेवासियों से किया हर वादा निभाया है।
सांसद हरिवंश सिंह का प्रतापगढ़ जंक्शन पर स्टेशन अधीक्षक त्रिभुवननाथ मिश्र ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद सांसद हरिवंश सिंह ने स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज, चिलबिला व सुवंसा स्टेशन के भूमिगत पार पथ, प्लेटफार्म नं 1 पर स्वचालित सीढिय़ों का शिलान्यास के साथ चिलबिला रेलवे स्टेशन के ओवरब्रिज सहित करोड़ों की कई परियोजनाओं का लोकार्पण किया। सांसद हरिवंश सिंह ने कहा कि प्रतापगढ़ जनपद मेरी कर्मभूमि है। जिसके विकास में मैने कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि स्वचालित सीढ़ी से वरिष्ठ नागरिकों को काफी राहत मिलेगी। मॉडल स्टेशन के रूप में स्वीकृत कराकर 59 करोड़ से जीर्णोद्वार कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि 215.5 करोड़ की लागत से रेलवे विद्युतीकरण एवं 750 करोड़ की लगात की अन्य रेलवे परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को विश्व पटल पर सम्मान दिलाया है। देश के विकास को नई दिशा दी है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री भाजपा अवधेश मिश्र, वदूद अहमद, अरुण दादा, राममूर्ति त्रिपाठी, मुन्ना सिंह, सौरभ सिंह आदि मौजूद रहे।
फोटो 0000
नए भारत के निर्माण के लिए आगे आएं युवा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान मेें शुक्रवार को क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान सभागार में नए भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर जिला स्तरीय युवा सम्मेलन एवं युवा कृति प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि सांसद हरिवंश सिंह ने कहा कि नए भारत के निर्माण में युवाओं को आगे आना होगा। युवा शक्ति से देश के विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं के सक्रियता एवं उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने बहुत सारी योजनाएं चलाई है। जिससे कि देश का युवा नए भारत के निर्माण को साकार रूप दे सके। इस दौरान सांसद हरिवंश ने 45 युवा मंडलों को खेल सामाग्री वितरित की। नेहरू युवा केंद्र के उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी युवाओं को बेटियों का सम्मान करना चाहिए। जब बेटियां बढ़ेंगी तभी हमारा समाज आगे बढ़ेगा। विशिष्ट अतिथि शिवानी मातनहेलिया ने नारी शक्ति की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर बृजेंद्र प्रताप सिंह, आशुतोष मिश्रा, रामलोचन सिंह, हिमांशु मिश्रा, राजाराम पथक, दिवाकर दिग्गज, ज्योति शुक्ल, अनुराग पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
फोटो 0
शिक्षित कर महिलाओं को बनाएं सशक्त: रत्ना
प्रतापगढ़। महिलाओं को शिक्षा के साधन उपलब्ध कराकर उन्हें सशक्त बनाना होगा। ताकि उन्हें समाज में मजबूती के साथ स्थापित किया जा सके। यह बातें शुक्रवार को विश्व महिला दिवस पर पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह ने कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने कालाकांकर फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे अनेक कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर महिलाओं को चूड़ी, कंगन पहनाकर अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह व प्रमाणपत्र भेंट किए। इस अवसर पर डा. शाहिदा, रीना सिंह, प्रिया पंाडेय, किरन मिश्रा, शिवानी मातनहेलिया, अरुण केसरवानी आदि मौजूद रहे।