{"_id":"5a9aabd74f1c1b410b8bbd31","slug":"21520085975-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंग ने दलित को बंधक बनाकर पीटा 18-18-17","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंग ने दलित को बंधक बनाकर पीटा 18-18-17
Updated Sat, 03 Mar 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
दबंग ने दलित को बंधक बनाकर पीटा
कोहंडौर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नहीं लिखा मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़।
कोहंडौर इलाके के बासूपुर बोझवा गांव निवासी एक दलित को स्थानीय दबंगों ने बंधक बनाकर जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित ने जब थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तहरीर दी, तो उसे डांटकर भगा दिया गया।
कोहंडौर इलाके के बासूपुर बोझवा निवासी नान्हू पुत्र रामनरेश ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव का ही एक दबंग ने ब्याज पर कर्ज लेने का झूठा आरोप लगाकर उससे बीस हजार रुपये ऐंठने की नियत से परेशान कर रहे हैं। 26 फरवरी को दबंग घर पहुंचा और अपने एक साथी के साथ उसे घर उठा लाया। इसके बाद जबरन बीस हजार रुपये की मांग करने लगा। पीड़ित ने कहा कि जब हम रुपये नहीं लिए हैं, तो क्यों दें। इसी बात पर दबंग और उसके साथी ने लाठी, डंडे से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। पीड़ित जब दूसरे दिन पुलिस को अपना दर्द सुनाने गया, तो पुलिस ने थाने से पीड़ित को भगा दिया। पीड़ित ने एसपी को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।