{"_id":"5c7d38dfbdec222bf23e40d4","slug":"201551710431-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपालों की लापरवाही से सम्मान निधि से बाहर हुए हजारों किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपालों की लापरवाही से सम्मान निधि से बाहर हुए हजारों किसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेखपालों की लापरवाही से सम्मान निधि से बाहर हुए हजारों किसान
राजस्व विभाग के मुताबिक 4,47,785 किसान हैं पात्र और अभी तक फीडिंग मात्र 3,20,412 की
90,458 किसानों का और भेजा गया डाटा, अभी तक 68,000 किसानों के खाते में पहुंचे दो-दो हजार
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। लेखपालों की लापरवाही से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाने से हजारों किसान वंचित रह जा रहे हैं। राजस्व विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में 4,47,785 किसान ऐसे हैं, जिनके पास आठ बीघे से कम जमीन है। मगर अभी तक 3,20,412 किसानों की ही डाटा फीडिंग हुई है। हालांकि अभी तक 68,000 किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये पहुंच गए हैं।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को योजना से बाहर किया जा रहा है। ब्लाकों के माध्यम से तहसीलों तक आने वाले आवेदन पत्रों की अनदेखी की जा रही है। आलम यह है कि तहसीलों में आवेदन डंप हैं, लेखपाल चुनिंदा किसानों के आवेदन को फीड करने के लिए अग्रसारित कर रहे हैं। राजस्व विभाग के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो जिले में 4,47,785 किसान ऐसे हैं जिनके पास आठ बीघे से या इससे कम जमीन है। मगर अभी तक जिले के 3,20,412 किसानों को पात्र मानते हुए डाटा फीड किया गया है। हालांकि अफसरों का दावा है कि फीडिंग अभी हो रही है और यह कार्य सात मार्च तक चलता रहेगा। हालांकि जिले के 68,000 किसानों के खाते में 24 फरवरी को दो-दो हजार रुपये आ चुके हैं। इधर विभाग का दावा है कि 25 फरवरी को 90,458 किसानों का डाटा और भेजा गया है।
इनसेट------------
48 घंटे के अंदर ही वापस हुए रुपये
जिले के कुछ किसान ऐसे हैं जिनके खाते में दो-दो हजार रुपये आए, मगर 48 घंटे के अंदर ही वापस चले गए। हालांकि इस बाबत कोई अधिकारी सही बात नहीं बता पा रहा है, मगर ऐसा मानना है कि गलत व्यक्ति के खाते में जो रुपये आए थे, वह वापस हुए हैं। इसलिए ऐसी शिकायत करने वाले किसानों की संख्या बेहद कम है।
विज्ञापन
इनसेट-----------
केंद्र सरकार भेज रही है रुपये
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खाते में आने वाले रुपये सीधे केंद्र सरकार भेज रही है। इसलिए किसे मिला और किसे नहीं मिला, इसमें बैंक और अफसरों को कोई जानकारी नहीं होती है।
वर्जन-------
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों की फीडिंग अभी हो रही है। तहसीलों से सभी आवेदनों को मंगाया जा रहा है। दूसरे चरण की धनराशि किसानों के खाते में जल्द ही आने वाली है।
धीरेंद्र प्रताप सिंह, सीडीओ।