फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   बच्चों के खेलकूद की रकम हजम कर गए अफसर

बच्चों के खेलकूद की रकम हजम कर गए अफसर

Sun, 25 Nov 2018 07:47 PM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
बच्चों के खेलकूद की रकम हजम कर गए अफसर
बच्चों के खेलकूद की रकम हजम कर गए अफसर
विज्ञापन

नगर क्षेत्र ही नहीं, बल्कि शिवगढ़ और सदर में भी नहीं हुई ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता
27 नवंबर से स्टेडियम में होगी जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिले के परिषदीय स्कूलों के बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता कराने के लिए विभाग को मिले रुपये का अफसरों ने बंदरबांट कर लिया है। इससे नाराज नगर क्षेत्र के साथ ही सदर और शिवगढ़ विकास खंड के शिक्षकों ने प्रतियोगिता कराने से हाथ खड़ा कर दिया है, जबकि 27 नवंबर से जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता प्रारंभ हो रही है।
बेसिक शिक्षा विभाग के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की खेल प्रतिभा को परखने के लिए प्रत्येक विकास खंडों में प्रतिवर्ष प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रत्येक विकास खंडों में यह प्रतियोगिता कराने के लिए पांच-पांच हजार रुपये की दर से धनराशि मुहैया कराई थी। जिले के 17 विकास खंड और नगर क्षेत्र के लिए 90,000 रुपये विभाग को मिले हुए थे। 15 विकास खंडों में प्रतियोगिताएं तो हुई , मगर यह प्रतियोगिता शिक्षकों ने चंदे से हुई। नगर क्षेत्र के साथ ही सदर और शिवगढ़ विकास खंड के शिक्षकों ने नाराजगी प्रकट करते हुए प्रतियोगिता कराने से हाथ खड़ा कर दिया। इससे नगर क्षेत्र सहित दो ब्लाकों में बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता ही नहीं हुई। जबकि 27 नवंबर से जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। दरअसल में ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान बनाने वाले बच्चे ही जनपदीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हैं। सवाल यह उठता है कि जिन ब्लाकों में ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता नहीं हुई है, उन ब्लाकों के बच्चे कैसे जनपदीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

इनसेट-------
डीएम करेंगे बाल प्रतियोगिता का शुभारंभ
जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ 27 नवंबर को डीएम शंभु कुमार करेंगे। 29 नवंबर को होने वाले समापन कार्यक्रम में एसपी देवरंजन वर्मा को मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट------
जिले में होगी मंडलीय प्रतियोगिता
जनपदीय प्रतियोगिता में सफल होने वाले बच्चों को मंडलीय प्रतियोगिता में अपने कौशल का प्रदर्शन करते हैं। इस वर्ष जिले को मंडलीय प्रतियोगिता कराने का गौरव मिला हुआ है। हालांकि जनपदीय और मंडलीय प्रतियोगिता स्पोर्ट्स स्टेडियम में ही होगी।

वर्जन----
ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 90 हजार रुपये का बजट मिला हुआ है, यह धनराशि ब्लाकों में भेजी जानी थी, मगर मुझे याद नहीं है कि यह धनराशि भेजी गई कि नहीं। जिन ब्लाकों में धनराशि अभी तक नहीं पहुंची है, वहां अविलंब भेजा जाएगा।
अशोक कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed