फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   पूरे मुस्तफा में अधेड़ की गोली मारकर हत्या

पूरे मुस्तफा में अधेड़ की गोली मारकर हत्या

Mon, 31 Jul 2017 08:14 PM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 08:14 PM IST
विज्ञापन
पूरे मुस्तफा में अधेड़ की गोली मारकर हत्या
प्रतापगढ़/ कटरामेदनीगंज। नगर कोतवाली के पूरे मुस्तफा में सोमवार की सुबह पड़ोसियों ने रास्ते के विवाद में अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी। बचाने दौड़े भतीजे व भयाहू को सरिया और लाठी-डंडे से मारकर मरणासन्न कर दिया। घटना के बाद हत्यारोपी फायरिंग करते हुए भाग निकले। मौके पर भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी व सीओ सिटी ने लोगों को शांत कराया। तनाव को देखते हुए गांव में भारी फोर्स तैनात कर दी गई। गंभीर रूप से घायल दोनों को इलाहाबाद रेफर कर दिया। हत्यारोपियों के फरार होने पर पुलिस ने दो रिश्तेदारों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


पूरे मुस्तफा निवासी जंग बहादुर का पड़ोसी इंद्रजीत सिंह से जमीन को लेकर मुकदमा चल रहा था। कच्चे रास्ते पर दीवार के किनारे लगी ईंट उखाड़कर खड़ंजा लगाने को लेकर तीन दिन से रार छिड़ी थी। सोमवार की सुबह भी दोनों पक्षों के बीच उसी विवाद को लेकर तकरार हुई। विवाद शांत होने के बाद जंग बहादुर का भाई लालता प्रसाद सिंह (55) घर से दाढ़ी बनवाने के लिए बाजार की ओर जा रहा था। आरोप है कि दो सौ मीटर दूर एक प्राइवेट स्कूल के पास इंद्रजीत समेत करीब आधा दर्जन लोगों ने उस पर हमला बोल दिया। शोरशराबा सुनकर लालता को बचाने के लिए उसका भतीजा नारेंद्र बहादुर सिंह उर्फ बच्चा (34) और भाई फौजदार सिंह की पत्नी विमला देवी (48) समेत परिवार के अन्य लोग दौड़े। लोगों को आता देख हत्यारोपी फायरिंग करने लगे। यह देख लालता भागने लगा लेकिन हड़बड़ी में वह खेत में ही गिर पड़ा। इसके बाद हत्यारोपियों ने उसे करीब से सीने व गले के पास गोली मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। विमला और नरेंद्र के ऊपर सरिया व लाठी डंडे से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। गांव के लोग दौड़ने पर हत्यारोपी भाग निकले।
विज्ञापन


गुस्साए लोगों ने हत्यारोपियों के छप्पर में खड़ी बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। जानकारी मिलते ही एएसपी पूर्वी, सीओ सिटी और कोतवाली पुलिस भागकर मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल विमला व नारेंद्र को डायल 100 की टीम से उपचार के लिए भेजा गया। दोनों का प्राथमिक उपचार करने के बाद डाक्टरों ने इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। दूसरे वाहन से मृतक का शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया। तनाव को देखते हुए गांव में कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई। देर शाम तक पोस्टमार्टम हाउस पर भारी भीड़ जमा रही। एएसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि रास्ते को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसी रंजिश में गोली मारकर पड़ोसियों ने हत्या की है। दो रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर हत्यारोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed