{"_id":"5bf99f6fbdec2241a43f8642","slug":"20-thousand-people-will-participate-in-dharmasabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मसभा में शामिल होंगे 20 हजार के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मसभा में शामिल होंगे 20 हजार के लोग
pratapgarh
Updated Sun, 25 Nov 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। अयोध्या में रविवार को आयोजित धर्मसभा में बेल्हा के 20 हजार लोग शामिल होंगे। शनिवार को दिनभर ट्रेन और निजी वाहनों से लोग अयोध्या कूच करते रहे। रविवार भोर में भारी संख्या में जिले के लोग रवाना होंगे। जिले की सीमा में सुरक्षा के लिए कोहड़ौर से लेकर देल्हूपुर तक विशेष चौकसी नजर रखने के लए थानेदारों को निर्देश मिला है। जिसकी मानीटरिंग खुद पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा कर रहे हैं।
संघ व विहिप ने 25 नवंबर को अयोध्या में धर्मसभा का आयोजन किया है। जिसमें शामिल होने के लिए जिले से 20 हजार लोगों के जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए गांवों में बैठकें भी लगातार होती रहीं। पूर्व विधायक बृजेश सौरभ भी धर्मसभा में लोगों को लेकर जाने की रणनीति बनाते रहे। शनिवार की रात जिले से बड़ी संख्या में लोग धर्मसभा में शामिल होने के लिए सरयू एक्सप्रेस व निजी संसाधनों से रवाना हुए। दूसरे प्रांतों से आने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने शनिवार की शाम ही फरमान जारी कर दिया है। चूंकि प्रयागराज से अयोध्या जाने के लिए जिले में करीब 43 किमी का सफर लोगों को तय करना पड़ता है। इसके लिए मानधाता, नगर कोतवाली और कोहड़ौर थानेदार को पुलिस अधीक्षक ने सतर्कता बरतने के साथ ही हाईवे पेट्रोलिंग तेज करने का निर्देश दिया है। रेलवे स्टेशन और बस डिपो पर नजर रखने के लिए संबंधित चौकी प्रभारियों को हिदायत दी गई है। धर्मसभा में शामिल होने के लिए जाने लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। रविवार की सुबह भी धर्मसभा में शामिल होने के लिए लोगों का जत्था रवाना होगा।