फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   20 doctors stopped for one month and 12 for two days

लापरवाह 32 डॉक्टरों के खिलाफ सीएमओ ने की कार्रवाई

Tue, 18 Oct 2022 01:16 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 01:16 AM IST
विज्ञापन
20 doctors stopped for one month and 12 for two days
सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात लापरवाह 20 चिकित्सकों का एक माह और 12 चिकित्सकों का दो दिन का वेतन रोक दिया। ये चिकित्सक अपनी ड्यूटी में लगातार लापरवाही बरत रहे थे।
विज्ञापन

जिले में 29 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 5 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और पांच अतिरिक्त पीएचसी का संचालन हो रहा है। चिकित्सकों की लापरवाही के चलते ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी हो चुकी हैं। कई बार सीएमओ डॉ. जीएम शुक्ला ने अस्पतालों का निरीक्षण कर लापरवाह चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को चेतावनी दी थी। हिदायत के बाद भी चिकित्सक लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे थे। ऐसे में सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात डॉ. वंदना सिंह, डॉ. भावना, डॉ. मकसूद, डॉ. मोहम्मद सैफ, डॉ. कृष्णगोपाल,
विज्ञापन

डॉ. विकास, डॉ. अर्चना, डॉ. प्रदीप तिवारी, डॉ. एमपी सिंह, डॉ. प्रितिका श्रीवास्तव, डॉ. पुनीता पांडेय, डॉ. ए जायसवाल, डॉ. सीपी मौर्य, डॉ. मधू यादव, डॉ. आकाश श्रीवास्तव, डॉ. आलोक सिंह, डॉ. शैलेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. एसके वर्मा, डॉ. विष्णुकांत गुप्ता, डॉ. प्रियंका चंद्रा का सितंबर माह का वेतन रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि डॉ. अजय सिंह, डॉ. विनय, डॉ. वर्षा श्रीवास्तव, डॉ. कल्पना वर्मा, डॉ. आस्था सिंह, डॉ. शिवम शर्मा, डॉ. सौरभ सिंह, डॉ. नौशाद हुसैन, डॉ. आरिफ जाफरी, डॉ. निहारिका यादव, डॉ. तरन्नुम और यासमीन का दो-दो दिन का वेतन रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed