फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   20 active patients in the district, helpdesk missing, negligence in investigation

जिले में कोरोना से पीड़ित 20 सक्रिय मरीज, हेल्पडेस्क तो दूर जांच में कर रहे लापरवाही

Tue, 21 Jun 2022 11:30 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
20 active patients in the district, helpdesk missing, negligence in investigation
जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग लापरवाह बना हुआ है। मेडिकल कॉलेज की हेल्पडेस्क पर सुरक्षागार्ड ने कब्जा जमा रखा है, जबकि अन्य जगहों पर बनाई गई हेल्प डेस्क गायब हो गई है। रोडवेज बस स्टैंड सहित सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की जांच नहीं की जा रही है। रेलवे स्टेशन पर बगैर पीपीई किट के ही कर्मचारी जांच कर रहे हैं। ऐसे में संक्रमण फैलने का खतरा है।
विज्ञापन

कोरोना से पीड़ित मरीजों की संख्या पांच दिन में बीस पहुंच गई है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की जांच में तीन नए मरीज सामने आए। कोरोना की दूसरी व तीसरी लहर के दौरान शासन के आदेश पर रोडवेज बस स्टैंड, डीएम, एसपी कार्यालय, विकास भवन सहित सभी सार्वजनिक स्थलों व सीएचसी-पीएचसी में लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग व मॉस्क लगाने की सलाह देने को हेल्पडेस्क बनाई गई थी।
विज्ञापन

अब एक बार फिर जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। इसके बावजूद हेल्प डेस्क को सक्रिय नहीं किया जा रहा है। राजा प्रताप बहादुर अस्पताल व महिला अस्पताल की हेल्पडेस्क पर सुरक्षा गार्ड का कब्जा है। जिले के किसी भी कार्यालय में थर्मल स्कैनर खोजे नहीं मिल रहा। सैनिटाइजर मशीन भी खराब हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed