फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   श्रमिकों को अधिकारों के प्रति जागरूक होने की जरूरत

श्रमिकों को अधिकारों के प्रति जागरूक होने की जरूरत

Wed, 01 May 2019 11:28 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
श्रमिकों को अधिकारों के प्रति जागरूक होने की जरूरत
फोटो-
विज्ञापन

श्रमिकों को अधिकारों के प्रति जागरूक होने की जरूरत
श्रमिक दिवस पर विभिन्न संगठनों की ओर से आयोजित किए गए कार्यक्रम, निकाली गई रैली
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। शहर में श्रमिक दिवस पर विभिन्न संगठनों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए। जगह-जगह मजदूर यूनियन द्वारा रैली निकाली गई। वक्ताओं ने मजदूर हितों पर प्रकाश डाला।
श्रमिक दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कृषि भवन परिसर स्थित निर्माण स्थल पर मजदूरों के अधिकार एवं कानून पर साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सचिव मधु डोगरा ने कहा कि श्रमिकों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है। अधिवक्ता विश्वनाथ त्रिपाठी ने कहा कि 1889 में मई दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। शहर के पंचमुखी हनुमान मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिला टे्रड यूनियन कौंसिल के अध्यक्ष हेमंत नंदन ओझा ने कहा कि एक मई 1986 में आठ घंटे के काम की समय सीमा निर्धारित करने के लिए शिकागो में जिन मजदूरों ने शहादत दी थी, वह आज पूरे विश्व में मजदूर आंदोलन के प्रेरणा की थाती हैं। भारत में ठेकेदारी व्यवस्था आउट सोर्सिंग के नाम पर मजदूरों का भारी शोषण हो रहा है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य कमलेश सरोज, रामबरन सिंह, एनपी मिश्रा, निर्भय प्रताप सिंह, राजमणि पांडेय, रामसूरत मौजूद रहे। उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन द्वारा श्रमिक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कर्मचारियों ने कहा कि श्रमिक दिवस का महत्व पूरे विश्व में है। इसी दिन श्रमिकों के कार्य करने की रूपरेखा तैयार की गई। उनके लिए अधिकार बनाए गए, नियम कानून भी बना। जिससे उनका शोषण न किया जा सके और वो सम्मान से अपना जीवन जी सके।
विज्ञापन

इनसेट-
किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने बुधवार को पीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। गुजरात में अमेरिका की कंपनी पेप्सिको की ओर से किसानों पर एक खास किस्म का आलू उगाने पर कापीराइट उल्लंघन का आरोप लगाते हुए एक करोड़ क्षतिपूर्ति के दर्ज किए गए मुकदमे को वापस किए जाने की मांग की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रमाकांत यादव, सत्यनारायण यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-
स्वर्ण पदक विजेता का खिलाडिय़ों ने किया स्वागत
प्रतापगढ़। तालकटोरा स्टेडियम में संपन्न हुए नौवें साउथ एशिया हाकूआकी कराटे चैपिंयनशिप में न्यू कुंगफू वुशू मार्शल आर्टस एकेडमी, पुलिस लाइन के दो खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण व रजत पदक पर कब्जा जमाया। जायान शमीन ने एक स्वर्ण व रजत पदक प्राप्त किया। वहीं खालिद ने रजत पदक प्राप्त किया। दोनों खिलाडिय़ों के प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन होने के साथ ही खिलाडिय़ों में उत्साह बढ़ा है। बेहतर प्रदर्शन की वजह से खिलाडिय़ों का चयन जापान में आयोजित होने वाले वल्र्ड हाकूआकी कराटे चैपिंयनशिप के लिए हुआ है। खिलाडिय़ों के स्टेशन पहुंचने पर मास्टर रामअवधेश के साथ ही खिलाडिय़ों ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए फूल-मालाओं से लाद दिया। इस दौरान डॉ. रौनक, डॉ.शमीम अंसारी, शिवम सिंह, अजीमुद्दीन, डॉ. आमोद शुक्ल, राज, सदन, मास्टर वशी, शैलेंद्र यादव, नन्हे यादव, अशफाक मौजूद रहे।
चिकित्सकों ने की निंदा
प्रतापगढ़। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की बैठक बुधवार को हुई। शहर के नामी चिकित्सक के साथ रंगदारी मांगने की घटना की निंदा की गई। प्रशासन से कार्रवाई की मांग की गई। बैठक में डॉ. अतुल श्रीवास्तव, डॉ. शिवमूर्ति लाल मौर्य, डॉ. रवि श्रीवास्तव, डॉ. एसएस गुप्त, डॉ.राजेंद्र, डॉ. मिनहाज खान, डॉ. अतुल शुक्ला, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. घनश्याम अग्रवाल मौजूद रहे।

रोडवेज कर्मचारियों ने जताया शोक
प्रतापगढ़। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक बुधवार को हुई। संविदा परिचालक दीपक कुमार के निधन पर कर्मचारियों ने शोक जताया। इस मौके पर चंद्रकुमार सिंह, सुरेशचंद्र पांडेय, आरपी शर्मा, रुपेश कुमार, कैलाश मिश्रा, आरपी सिंह, विजय प्रकाश त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed