फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   तीस साल बाद बेल्हा में आएंगे प्रधानमंत्री

तीस साल बाद बेल्हा में आएंगे प्रधानमंत्री

Wed, 01 May 2019 11:28 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
तीस साल बाद बेल्हा में आएंगे प्रधानमंत्री
30 वर्ष बाद बेल्हा में आएंगे प्रधानमंत्री
विज्ञापन

1989 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने चुनावी जनसभा कर राजा दिनेश सिंह के लिए मांगे थे वोट
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। बेल्हा में 30 साल बाद चार मई को एक बार फिर प्रधानमंत्री चुनावी जनसभा संबोधित करेंगे। पहली बार बेल्हा आने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुुनाव में जिले में नहीं आए थे। वर्ष 1989 में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने रामलीला मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी राजा दिनेश सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभा करके बेल्हा के लोगों से वोट मांगे थे।

शहर के जीआईसी ग्राउंड में चार मई को होने वाले कार्यक्रम को लेकर पार्टी के नेता भीड़ जुटाने के लिए जहां कसरत करने में जुटे हैं, वहीं जिला प्रशासन की नींद उड़ गई है। 30 साल बाद ऐसा होगा, जब जिले में कोई प्रधानमंत्री चुनावी जनसभा को संबोधित करने आ रहा है। जिले में वर्ष 1962 में पहली बार जीआईसी में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने कांग्रेस प्रत्याशी पं. मुनीश्वरदत्त उपाध्याय के समर्थन में चुनावी जनसभा की थी। भारी संख्या में जुटी भीड़ को देखकर वह खुश हुए थे, मगर उन्होंने मुनीश्वरदत्त उपाध्याय को वोट देने के लिए कुछ भी नहीं कहा। परिणाम रहा कि मुनीश्वरदत्त उपाध्याय को हार का सामना करना पड़ा और राजा अजीत प्रताप सिंह को ऐतिहासिक जीत मिली थी। 1967 में जीआईसी और 1971 में रामलीला मैदान में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी राजा दिनेश सिंह के लिए चुनावी जनसभा कर चुकी हैं। वर्ष 1989 में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने रामलीला मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी राजा दिनेश सिंह के लिए चुनावी जनसभा कर बेल्हा के लोगों से वोट मांगा था। इस चुनाव में राजा दिनेश सिंह ने भारी मतों से जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed