फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   खेल से होता है शरीर का विकास: सूर्यकुमार

खेल से होता है शरीर का विकास: सूर्यकुमार

Tue, 01 Jan 2019 08:02 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 08:02 PM IST
विज्ञापन
खेल से होता है शरीर का विकास: सूर्यकुमार
फोटो 00
विज्ञापन

खेल से होता है शरीर का विकास: सूर्यकुमार
रानीगंज के थरिया गांव में 10 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
पहले दिन 10 टीमों ने लिया भाग
अमर उजाला ब्यूरो
रानीगंज। क्षेत्र के थरिया गांव में मंगलवार को 10 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन क्षेत्र की 10 टीमों ने भाग लिया। इस दौरान विजेता टीम की ओर से बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि सूर्यकुमार मिश्र ऊर्फ लाला व ग्राम प्रधान रामपाल ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से गांव की खेल प्रतिभाओं का विकास होता है। उनके भीतर प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है। खेल से स्वास्थ्य के लिए बहुत ही आवश्यक है। समाजसेवी विवेक मिश्र ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर संजय मिश्र उर्फ कुंदन, अमित मिश्र, बृजेश सिंह, राज मिश्र, ऋषभ मिश्र, विपिन मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



फोटो 000
उपहार देकर दिव्यांगों के चेहरे पर बिखेरीं खुशियां
एलायंस क्लब इंटरनेशनल के पदाधिकारियों ने अक्षम विद्यालयों के बच्चों संग मनाया नया साल, बांटे उपहार व मिठाइयां
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। एलायंस क्लब इंटरनेशनल के पदाधिकारियों ने राजकीय अक्षम विद्यालय के बच्चों संग नए साल की खुशियां बांटीं। दिव्यांग बच्चों को मिठाई व उपहार देकर उनके चेहरे पर खुशियां बिखेरीं। इस दौरान दिव्यांग बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्लब के जोनल एडवाइजर समाजसेवी रोशनलाल ऊमरवैश्य ने कहा कि दिव्यांगों, बेसहारों एवं गरीबों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही क्लब का मुख्य उद्देश्य है। नूतन वर्ष की खुशी से कोई भी दिव्यांग वंचित न रहे, इस उद्देश्य से क्लब दिव्यांगों संग नए वर्ष की खुशिया मना रहा है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों की सेवा से बढक़र कोई पुण्य कार्य नहीं। सभी को नए साल पर दिव्यांगों की सेवा का संकल्प लेना चाहिए। क्लब के जोनल एडवाइजर समाजसेवी रोशन लाल ऊमरवैश्य ने बच्चों को रसमलाई, मीठा, फल, नमकीन आदि भेंट किया। इस अवसर पर वाईस डीजी पूनम गुप्ता, अशोक कुमारी, आरती, रेखा ऊमरवैश्य, अर्चना पंाडेय, अर्चना खंडेलवाल, सुरेश अग्रवाल, संतोष कुमार, छेदीलाल, देवानंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed