{"_id":"5af304fe4f1c1b54098b8eab","slug":"191525875966-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संचार व्यवस्था पटरी पर लौटी, बैंकों में लेनदेन के लिए उमड़ा रेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संचार व्यवस्था पटरी पर लौटी, बैंकों में लेनदेन के लिए उमड़ा रेला
Updated Wed, 09 May 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएनएल के मुख्य कार्यालय में आग लगने बाधित संचार सेवा बुधवार को पांचवें दिन बहाल हो गई। ब्राडबैंड सेवा बहाल होने पर बुधवार को बैंकों में रुपये निकालने और जमा करने वालों की भीड़ लगी रही। इधर संचार सेवा बहाल होने से बंद पड़े मोबाइल भी घनघनाने लगे। इससे बीएसएनएल कर्मियों के साथ ग्राहकों ने भी राहत की सांस ली।
शनिवार से बैंकों में लेनदेन और सरकारी कार्यालयों में ठप हुई इंटरनेट सेवा बुधवार से बहाल हो गई। चार दिन बाद बैंकों में रुपये लेने और जमा करने वालों की लंबी लाइन लगी रही। इधर, बैंक कर्मचारी भी चार दिन के लंबित कार्यों को निपटाने में जुटे रहे। बैंक अफसरों की मानें तो मंगलवार शाम को ही ब्राडबैंड सेवा प्रारंभ हो गई थी। इससे बुधवार की सुबह पहुंचते ही कर्मचारी ग्राहकों का काम निपटाने में जुट गए और देरशाम तक जारी रहा। चेकों की क्लीयरिंग भी बुधवार को होने से ग्राहकों ने राहत की सांस ली।
बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य शाखा प्रबंधक आरआर गुप्ता ने बताया कि पिछले चार दिनों से निराश लौटने वाले ग्राहकों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। इधर, खिलौना बने मोबाइल बुधवार को घनघनाने लगे। इससे बीएसएनएलकर्मियों ने भी राहत की सांस ली है।