फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   19 hours of electricity failure in Kovid Hospital, patients suffering

कोविड अस्पताल में उन्नीस घंटे गुल रही बिजली, तड़पे मरीज

Thu, 23 Jul 2020 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
19 hours of electricity failure in Kovid Hospital, patients suffering
लालगंज कोविड अस्पताल में बिजली खराब होने की जानकारी पर पहुँचे एसडीएम बीके प्रसाद। - फोटो : PRATAPGARH
नगर स्थित कोविड अस्पताल में शार्ट सर्किट के चलते वायरिंग जलने से उन्नीस घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही। अस्पताल के छह कमरों में भर्ती मरीजों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। बिजली नहीं रहने से यहां भर्ती कोरोना संक्रमित गर्मी से परेशान रहे। इस कारण मरीजों को पानी के लिए भी जूझना पड़ा। नई वायरिंग होने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल होने पर कोरोना संक्रमितों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

लालगंज सीएचसी परिसर स्थित कोविड अस्पताल लेवल-1 में जिला प्रशासन ने तीस कोरोना संक्रमितों को भर्ती कराया है। मंगलवार की रात दस बजे के लगभग बारिश के दौरान कोविड अस्पताल की वायरिंग शार्ट सर्किट से जल गई।
विज्ञापन

इससे अस्पताल के छह कमरों में अंधेरा छा गया। यहां भर्ती कोरोना संक्रमित को उमस भरी गर्मी में रात बितानी पड़ी। अस्पताल की विद्युत आपूर्ति ठप होने से पानी की किल्लत भी हो गई। शौचालय में पानी खत्म होने से संक्रमितों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। सुबह जानकारी होने पर अस्पताल प्रशासन ने आननफानन में विद्युत आपूर्ति बहाल कराने के लिए मिस्त्री बुलाया, लेकिन वायरिंग पूरी तरह जलने से खराबी दूर नहीं हो सकी। विद्युत आपूर्ति बहाल होने में विलंब देख अधीक्षक डॉ. अरविंद गुप्ता ने मरीजों के लिए आरओ के पानी का प्रबंध कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर से सबमर्सिबल का कनेक्शन कोविड अस्पताल की टंकी में कराया गया। अस्पताल में भर्ती मरीज विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं होने से बुधवार को दिन में गर्मी से तड़पते रहे। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम बीके प्रसाद अस्पताल पहुंचे और अधीक्षक डॉ. अरविंद गुप्ता से मामले की जानकारी ली। एसडीएम व अधीक्षक घंटों कोविड अस्पताल के बाहर खड़े होकर वायरिंग ठीक होने की प्रतीक्षा करते रहे। शाम पांच बजे के करीब कोविड अस्पताल की पूरी वायरिंग बदलने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। बिजली आने के बाद उन्नीस घंटे से गर्मी में तड़प रहे कोरोना संक्रमितों ने राहत की सांस ली। अधीक्षक डॉ. अरविंद गुप्ता ने बताया कि वायरिंग ध्वस्त होने से आपूर्ति ठप हुई थी। नई वायरिंग कराने में अधिक समय लग गया। अब अस्पताल की विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई है।
इलेक्ट्रीशियन को पहननी पड़ी पीपीई किट
कोविड अस्पताल में नई वायरिंग करने के लिए पहले तो कोई इलेक्ट्रीशियन तैयार नहीं हुआ। बाद में किसी तरह एक एक इलेक्ट्रीशियन कोविड अस्पताल में मरीजों के बीच जाकर काम करने के लिए तैयार हुआ। अस्पताल में प्रवेश करने से पहले उसे पीपीई किट पहनाई गई। अस्पताल प्रशासन की ओर से पूरा प्रबंध किया गया कि अस्पताल में काम करने के दौरान इलेक्ट्रीशियन को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाया जा सके।
घटना को संज्ञान में लेकर डीएम ने बैठाई जांच
कोविड अस्पताल में उन्नीस घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रहने की घटना को जिलाधिकारी डॉ. रुपेश कुमार से गंभीरता से लिया है। डीएम ने पूरे मामले की जांच आख्या सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव से तलब की है। डीएम ने अव्यवस्था के जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। कोविड अस्पताल में विद्युत आपूर्ति ठप होने के का मामला संज्ञान जिलाधिकारी के संज्ञान में लेने से अफसरों की सांस फूल रही है।
लिपिक के निधन पर पूर्व मंत्री व शिक्षकों ने जताया शोक
स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में कार्यरत वरिष्ठ लिपिक सालिक राम तिवारी का मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी पर शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। महाविद्यालय में आयोजित शोक सभा में प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री व प्रबंधक प्रो. शिवाकांत ओझा ने कहा कि स्व. तिवारी के निधन से शिक्षा जगत को अपूर्णनीय क्षति हुई है। शोक सभा में प्राचार्य डॉ. अमित सिंह, एसवीएम इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रामअवधेश मिश्र, निदेशक डॉ. संदीप कुमार मिश्र, डॉ. आशुतोष शुक्ला, डॉ. ओपी द्विवेदी, डॉ. अंबिकेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
ऑटो पार्ट्स की दुकान से नकदी समेत हजारों की चोरी
आटो पार्ट्स की दुकान की जाली तोड़कर अंदर घुसे चओरों ने नकदी समेत हजारों का सामान उड़ा दिया। लालगंज कोतवाली के भेभौरा निवासी ज्ञानेंद्र शुक्ला ने नगर के संगम चौराहे पर आटो पार्ट्स की दुकान खोल रखी है। मंगलवार को वह दुकान बंदकर घर चले गए। बुधवार की सुबह वह दुकान की शटर का ताला खोलकर अंदर पहुंचे तो चोरी की वारदात देख सन्न रह गए। अज्ञात चोरों ने दुकान के पीछे लगी जाली काटकर अंदर रखी 8800 नकदी, 25 डिब्बा मोबिल आयल व हजारों के सामान उड़ा दिए थे। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लगा सकी। पीड़ित ने लालगंज कोतवाली में तहरीर दी है।

रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट, छह लोग घायल
पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में लाठी डंडे से जमकर हुई मारपीट में छह लोग लोग घायल हो गए। लालगंज कोतवाली के सगरासुंदरपुर बाजार निवासी सहदेव सरोज व रामलौटन सरोज के बीच तीन माह पहले क्रिकेट खेलने को लेकर हुई मारपीट को लेकर रंजिश चल रही है। मंगलवार की शाम आठ बजे दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। लाठी-डंडे चलने से सहदेव पक्ष के चंद्रभान सरोज (28) व घनश्याम (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से रामलौटन (55), विमला देवी (53), राजेंद्र सरोज (17) व रविशंकर (22) लहूलुहान हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए सांगीपुर सीएचसी ले गई। मारपीट की घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। कोतवाल ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed