फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   गर्मी का एहसास कराने लगी धूप

गर्मी का एहसास कराने लगी धूप

Sun, 10 Mar 2019 07:34 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
गर्मी का एहसास कराने लगी धूप
चढ़ती धूप के साथ चढ़ा पारा
विज्ञापन

दिन में बढ़ी उमस, घरों में चलने लगे पंखे
अधिकतम तापमान 29.4 व न्यूनतम 14.5 डिग्री सेल्सियस
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। रविवार को तल्ख धूप ने गर्मी का अहसास कराया। धूप सहन नहीं हो रही थी। घरों में दिनभर पंखे चलते रहे। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 29.4 व न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
मार्च महीने के दूसरे हफ्ते से ही धूप के तेवर तल्ख हो गए हैं। दिनोंदिन तापमान में इजाफा हो रहा है। तीन दिन में तापमान में 4 डिग्री तक बढ़ा है। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 30 डिग्री तक पहुंच गया है जबकि न्यूनतम 10.0 से बढ़कर 14 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। रविवार को सुबह से ही सूर्यदेव की किरणें तेज रहीं। दोपहर 12 बजे के बाद धूप सहन नहीं हो पा रही थी। जगह- जगह शीतल पेयजल की दुकानों के स्टाल सजे रहे। मौसम विभाग के वैज्ञानिक सुरेंद्र प्रजापति ने बताया कि पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बना हुआ है। इससे मौसम साफ हो गया है। धूप भी तल्ख हो रही है। दिनोंदिन धूप तल्ख होगी, तापमान बढ़ेगा।
विज्ञापन


फोटो 0000
जवानों की देशभक्ति देख रोमांचित हुए सभी
सरोजनी इंटर कॉलेज कुसमी में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बच्चों ने मचाया धमाल
अमर उजाला ब्यूरो
राजगढ़। देश भक्ति से ओत-प्रोत नाटक का मंचन देख लोग रोमंाचित हो उठे। बार्डर पर देश के जवानों को पाकिस्तानी सेना से दो-दो हाथ करते देख पंडाल में मौजूद दर्शकों की भीड़ वंदेमातरम के जयकारे लगाने लगी। नन्हे- मुन्हे बच्चों की प्रस्तुतियों की सभी ने सराहा। अवसर था कुसमी स्थित सरोजनी इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव का। कार्यक्रम की शुरुआत प्रबंधक राकेश भट्ट व रुद्राक्ष वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप माल्यार्पण कर किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा देशभक्ति से संबंधित कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। बच्चों ने बार्डर पर देश के जवानों के पराक्रम की प्रस्तुति की। इसके बाद शिवम मिश्रा एवं सिद्धार्थ सिंह द्वारा सुदामा चरित्र का मंचन किया गया। प्रधानाचार्य डा. राजेश भट्ट ने अतिथियों का स्वागत और संचालन विद्यालय के छात्र देश दीपक व छात्रा जया शर्मा व माण्डवी सिंह ने किया। इस मौके परी सुधीर मिश्रा, शिव सागर, ज्ञानेंद्र सिंह, धीरेंद्र शर्मा, अविनाश शर्मा, अशोक श्रीवास्तव, अखिलेश पांडेय, अजय पाल, राम कृष्ण तिवारी, अभय मिश्रा, पूर्णिमा सिंह, प्रतिभा शर्मा, प्रेमलता त्रिपाठी, मंजू गौड़ आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed