{"_id":"5c7ad1a2bdec2259e364fbc5","slug":"181551552930-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला का निरीक्षण सांसद ने गायों को खिलाया चारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला का निरीक्षण सांसद ने गायों को खिलाया चारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 000
गोशाला का निरीक्षण सांसद ने गायों को खिलाया चारा
आदर्श गांव कटरा इंद्रकुंवर में विकास कार्यों की समीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। सांसद हरिवंश सिंह ने शनिवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के सांसद आदर्श गांव कटरा इंद्रकुंवर में आयेाजित समीक्षा बैठक में गांव में हुए विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। साथ ही स्वयं सहायता समूह, कौशल विकास द्वारा प्रशिक्षण आदि कार्यक्रमों का लाभ लेने के लिए युवाओं को प्रेरित किया। ग्राम प्रधान की मांग पर सांसद ने 200 यूनिट राशन तथा अतिरिक्ति राशन कार्डों की स्वीकृति के लिए जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया। इसके बाद सांसद ने भुपियामऊ स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। गोशाला में गायों को चारा खिलाया। पशुओं के चारे-पानी की व्यवस्था तथा स्वास्थ्य टीके आदि के लिए जिलाधिकारी एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया। बैठक में पेंशन, आवास, शौचालय, कृषि उपकरण आदि की जानकारी विभागीय अधिकारियों ने दी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान आलोक सिंह आदि मौजूद रहे।
फोटो 000
वंदेमातरम के जयघोष के बीच निकली विजय संकल्प बाइक रैली
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। वंदेमातरम व भारत माता के जयघोष के बीच शनिवार को भाजपा की विजय संकल्प बाइक रैली जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण के लिए निकली। हाथों में तिरंगा झंडा व भाजपा का झंडा लिए कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उत्साहित दिखे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सीएम योगी के नारे भी गूंजते रहे। पदाधिकारियों ने मोदी सरकार की नीतियों एवं विकास कार्यों के प्रति जागरूक किया।
भाजपा कार्यालय पर सदर विधायक संगमलाल गुप्ता, जिलाध्यक्ष भाजपा हरिओम मिश्र, पूर्व विधायक हरिप्रताप सिंह ने भाजपा का झंडा दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली बराछा मोड़ से कोहड़ौर, मदाफरपुर होकर कटरा चौराहे पर समाप्त हुई। इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता, ब्रजेश पांडेय, नगर अध्यक्ष संजय सिंह, अरविंद शुक्ला, रवींद्र पटेल, नीतू तिवारी उपस्थित रहे। इसी तरह रानीगंज विधान सभा में विधायक धीरज ओझा के नेतृत्व में बाइक रैली भ्रमण को निकली। इस दौरान गिरीश पांडेय, गोलू, राहुल सिंह, अवनीश पांडेय आदि सम्मलित हुए। इस अवसर पर दुर्गेश ओझा, लोकेश गुपता, अरूण मौर्य, अनुभव शुक्ला, शिवेंद्र सिंह नितिन केसरवानी, जिलामंत्री आन्नद सिंह, मृदुल गुप्ता आदि मौजूद रहे।