{"_id":"5c79382ebdec2273a0326bb9","slug":"181551448110-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत अध्यक्ष के घर फायरिंग में ताबड़तोड़ छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत अध्यक्ष के घर फायरिंग में ताबड़तोड़ छापेमारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत अध्यक्ष के घर फायरिंग में ताबड़तोड़ छापेमारी
नहीं मिले आरोपी, स्कार्पियो व सफारी ले आई पुलिस
आरोपियों के शस्त्र निरस्तीकरण की भी होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। नगर पंचायत अध्यक्ष के घर पर चढक़र फायरिंग करने के आरोपियों की तलाश में कुंडा पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। आरोपियों के न मिलने पर पुलिस सफारी और स्कॉर्पियो थाने उठा लाई है। आरोपियों के शस्त्र निरस्तीकरण की कार्रवाई भी की जा सकती है। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई से हडक़ंप मच गया है।
कस्बे के वैष्णो कालोनी में नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा यादव के घर पर बुधवार की रात चार-पांच लोगों ने पहुंचकर गालीगलौज करते हुए फायरिंग की थी। इस मामले में दोनेां पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। गुरुवार की शाम से पुलिस सक्रिय हुई और ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने आरोपी विवेक सिंह के घर पर दबिश दी। किसी के न मिलने पर पुलिस वहां से एक स्कार्पियो और एक सफारी उठा लाई। इसके साथ ही सहिबापुर निवासी शुभम सिंह के घर भी दबिश दी गई। पुलिस के अनुसार आरोपियों की तलाश में एसआरएन भी टीम पहुंची, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। कोतवाल ने बताया कि अभी शस्त्र निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। उधर एक अन्य आरोपी बब्बन सिंह का अभी एसआरएन में इलाज चल रहा है। पुलिस इस मामले में भी मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।