{"_id":"5a0c33d14f1c1b76678bb6cd","slug":"181510749137-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पृथ्वीगंज बाजार में लगा कूड़े का ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पृथ्वीगंज बाजार में लगा कूड़े का ढेर
Updated Wed, 15 Nov 2017 06:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पृथ्वीगंज बाजार। स्थानीय बाजार में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सफाई नहीं होने से नालियां बजबजा रही हैं। पानी सड़कों पर बहता है। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने एसडीएम के साथ ही डीपीआरओ को कई बार समस्याओं से अवगत कराया, लेकिन सफाई कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई।
पट्टी ब्लाक के पृथ्वीगंज बाजार में सफाई करने के लिए कर्मचारी की तैनाती की गई है। आरोप है कि वह ड्यूटी पर कभी भी नहीं आता है। इसके चलते बाजार में सफाई नहीं हो पा रही है। जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। गंदगी निस्तारित नहीं होने से दुर्गंध उठ रही है। स्थानीय लोगों ने कई बार एसडीएम, बीडीओ और डीपीआरओ से शिकायत भी की, लेकिन सफाई कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करना उचित नहीं समझे। पृथ्वीगंज बाजार निवासी अलगू मोदनवाल, राधेश्याम ऊमरवैश्य, मोतीलाल सोनी, रंजीत जायसवाल, संतोष ओझा, राजेश सिंह, राकेश, राजू, देवेन्द्र वर्मा आदि ने डीएम और डीपीआरओ को पत्र भेजकर सफाई कर्मचारी को हटाने और बाजार में सफाई की व्यवस्था कराने की मांग की है।