फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   यक्ष-युधिष्ठिर संवाद स्थल पर हुए कार्यक्रम में 153 पर केस

यक्ष-युधिष्ठिर संवाद स्थल पर हुए कार्यक्रम में 153 पर केस

Sun, 24 Mar 2019 07:39 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 07:39 PM IST
विज्ञापन
यक्ष-युधिष्ठिर संवाद स्थल पर हुए कार्यक्रम में 153 पर केस
यक्ष-युधिष्ठिर संवाद स्थल पर हुए कार्यक्रम में 153 पर केस
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों व अफसरों के खिलाफ हुआ था आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
लालगंज। अगजरा के यक्ष-युधिष्ठिर स्थल पर हुए कार्यक्रम के दौरान की गई महाआरती मामले में तीन नामजद समेत 153 के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। चौकी इंचार्ज की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ निषेधाज्ञा तोड़ने व आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लालगंज कोतवाली के इलाके के रानीगंज अजगरा में यक्ष-युधिष्ठिर संवाद स्थल स्थित है। यहां विकास कार्य नहीं कराए जाने से नाराज लोगों ने जनप्रतिनिधियों व अफसरों के खिलाफ शनिवार को पौराणिक तालाब पर महाआरती शुरू की। इसकी जानकारी होने पर एसडीएम मोहनलाल गुप्ता व सीओ रमेशचंद्र की अगुवाई में पहुंची फोर्स ने कार्यक्रम बंद करा दिया था। आयोजन की अगुवाई करने वाले अमित सिंह को पुलिस कोतवाली ले आई। बाद में पुलिस की जांच में सामने आया कि आयोजन के लिए प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई थी। जिस पर अफसरों के निर्देश पर लीलापुर चौकी प्रभारी हरीश तिवारी ने आयोजन की अगुवाई करने वाले अमित सिंह, शिवेंद्र सिंह उर्फ सिंटू व सौरभ प्रतापगढ़ी समेत 150 अज्ञात के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन व निषेधाज्ञा तोड़ने का मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ रमेशचंद्र ने बताया कि आयोजन बिना अनुमति के किया जा रहा था। जिससे आचार संहिता व निषेधाज्ञा का उल्लंघन हुआ है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


रास्ते के विवाद में मारपीट, फायरिंग
13 के खिलाफ हत्या के प्रयास व बलवा की रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
लालगंज। कोतवाली क्षेत्र के सलेम भदारी गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। लाठी-डंडे चलने के साथ ही दोनों तरफ से फायरिंग भी की गई। शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्षों के 13 लोगों पर हत्या के प्रयास व बलवा का मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के सलेम भदारी में रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा है। एक पक्ष का आरोप है कि जबरन सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण किया जा रहा है। इसको लेकर दोनों पक्षों में तनातनी चल रही थी। इस विवाद में शनिवार को दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। गांव के अंजनी कुमार शुक्ल का आरोप है कि रंजिश के चलते विपक्षी अशोक मिश्र, संतोष मिश्र, नीरज मिश्र, पंकज मिश्र, कुल दीपक, मानस व विकास असलहा व लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस गए। आरोपी उसके परिवार की एक युवती से छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर घर के लोगों को लाठी-डंडों से जमकर पीटा और जान से मार डालने के लिए फायर झोंक दिया। पुलिस के पहुंचने पर लोगों की जान बच सकी। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा व छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। उधर, दूसरे पक्ष के अशोक कुमार मिश्र ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव के ही अंजनी कुमार शुक्ल, अरुण शुक्ल, शुभम शुक्ल, योगेंद्र नारायण शुक्ल, अभिलाष व अमित ने रंजिश के चलते उन्हें पीटा। जान से मारने के लिए फायरिंग की। मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास व बलवा के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पारिवारिक कलह में युवक ने लगाई फांसी
उदयपुर(ब्यूरो)। पारिवारिक कलह के चलते युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
उदयपुर थाना क्षेत्र के राकेश कुमार यादव (35) पुत्र पीतांबर यादव कुछ दिनों पहले इलाके की एक युवती को अपने साथ कहीं ले गया था। कुछ दिनों बाद वह लौटा तो वह युवती भी उसके घर आ धमकी। राकेश युवती को वापस उसके घर भेजना चाहता था, लेकिन वह उसके साथ ही रहने की जिद पर अड़ गई। बताया जाता है कि वह जबरन उसके घर पर रहने लगी तो उसे हटाने के लिए राकेश ने अपनी संपत्ति परिवार के दूसरे सदस्यों के नाम कर दी। इसके बाद भी युवती उसके साथ ही रहने पर अड़ी रही। युवती की जिद और संपत्ति दूसरे के नाम करने से वह परेशान रहता था। शनिवार को वह युवती के साथ कमरे में सो रहा था। आधी रात के बाद वह चुपके से बाहर निकला और बरामदे में फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह उसका शव फंदे से लटकते देख परिजनों के होश उड़ गए। परिजन उसका अंतिम संस्कार करने की तैयारी में थे, लेकिन इस बीच पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। घटना के पीछे पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है।

फोटो--
सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मचाया धमाल
सरोजनी कान्वेंट स्कूल में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव
लालगंज (ब्यूरो)। नगर के पूरे हरिकिशुन स्थित सरोजनी कान्वेंट स्कूल में रविवार को धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया। स्वागत गान व सरस्वती वंदना के बाद अंकित पटेल, आस्था चौबे, सत्यम वर्मा, नितिन केसरवानी आदि प्रतिभागियों ने पुलवामा में शहीदों को समर्पित कार्यक्रम से राष्ट्रीयता का संदेश दिया। यह कार्यक्रम देख दर्शकों की आंखों में आंसू छलक उठें। प्रबंधक अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि गुणवत्ता परक पठन पाठन उपलब्ध कराने के साथ ही छात्रों को प्रतिभाओं को निखारने के लिए बेहतर मंच देना जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि संस्कारित शिक्षा प्रदान करना ही शिक्षकों को दायित्व होना चाहिए, जिससे छात्रों को भविष्य में किसी भी मुकाम पर असफलता का सामना नहीं करना पड़े। वार्षिकोत्सव के प्रतिभागी छात्रों को पुरस्कार भी वितरित किया गया। प्रधानाचार्य ने विद्यालय की शैक्षिक प्रगति आख्या प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन दीप्ति सिंह ने किया। इस मौके पर प्रियंका सिंह, नीरज वर्मा, हिमांशू ओझा, रजनी सिंह, दिनेश यादव, अभिषेक कौशल, प्रतिभा मिश्रा आदि मौजूद रहे।


होली मिलने में प्रेम व सौहार्द्र की मजबूती पर बल
सगरा सुंदरपुर(ब्यूरो)। स्थानीय बाजार में शनिवार की शाम को व्यापार मंडल की ओर से होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाजार के हिंदू-मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर एकता व भाई चारे का संदेश दिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष जाकिर अली ने कहा कि होली आपसी एकता व भाईचारे को मजबूत बनाने वाला पर्व है। कार्यक्रम के दौरान व्यापारी नेता श्याम जी जायसवाल, निजाम अली, कृपाशंकर जायसवाल अपने विचार व्यक्त किए। संचालन सर्वेश जायसवाल ने किया। इस मौके पर राजकुमार सोनी, फकरुल अली, आनंद मोदनवाल, संतोष जायसवाल, लालजी जायसवाल, सुरेश मिश्र, राजीव त्रिपाठी, मुन्ना मिश्रा, वासिद खान, उमाशंकर जायसवाल, राधेश्याम मोदनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed