फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   सडक़ न बनने से नाराज ग्रामीण करेंगे मतदान का बहिष्कार

सडक़ न बनने से नाराज ग्रामीण करेंगे मतदान का बहिष्कार

Fri, 22 Mar 2019 10:54 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
सडक़ न बनने से नाराज ग्रामीण करेंगे मतदान का बहिष्कार
फोटो- 40
विज्ञापन

सडक़ न बनने से नाराज ग्रामीण करेंगे मतदान का बहिष्कार
ग्रामसभा की खुली बैठक में ग्रामीणों ने लिया निर्णय
अमर उजाला ब्यूरो
बाघराय। कई बार शिकायतों के बाद भी रोड न बनने से नाराज ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। ग्रामसभा की खुली बैठक में इसका ऐलान किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि प्रचार के लिए भी जो लोग आएंगे, उनका बहिष्कार किया जाएगा।
बाबागंज विधानसभा के बिहार ब्लाक के नेवढिया गांव में खुली बैठक की गई। इसमें भारी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। इसमें नेवढिय़ा से खरगापुर तक जाने वाला संपर्क मार्ग के जर्जर होने पर चर्चा की गई। कहा गया कि इस पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इस पर लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। इसके लिए कई बार डीएम एसडीएम को प्रार्थना पत्र भी दिया गया, लेकिन अब तक यह संपर्क मार्ग नहीं बन पाया। अगर हम लोगों को इस रोड से परेशानी हो रही है तो हमें लोकतंत्र के इस उत्सव में भाग नहीं लेना चाहिए। फिलहाल ग्रामीणों ने प्रचार के लिए आने वाले नेताओं का भी बहिष्कार किया जाएगा। इसके साथ ही कहा गया कि जब तक सडक़ नहीं बनेगी तब तक हम सब हर मतदान का बहिष्कार करेंगे। बैठक में प्रधान सुनीता देवी, बीडीसी उज्जवल शुक्ल, आलोक शुक्ल, भरत शुक्ल, लखन शुक्ल, शिखर शुक्ल, सुरेश पांडेय, अखिलेश शुक्ल, मिथलेश, विजय, राजेश, प्रदीप, हरिलाल पाल, मुन्ना पाल, रामविशाल सरोज, रोहित शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो- 39
होली खेलने के बाद गंगा नहाने गए किशोर की डूबने से मौत
सूचना पर पहुंचे परिजनों में मची चीख-पुकार
अमर उजाला ब्यूरो
परियावां। होली खेलने के बाद दोस्तों के साथ गंगा में नहाने गया किशोर गहरे पानी में जाने के कारण डूब गया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के कालाकांकर निवासी पप्पू निषाद का पुत्र प्रदीप (11) शुक्रवार की दोपहर होली खेलने के बाद अपने दोस्तों के साथ कालाकाकर गंगा घाट पर नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। यह देख उसके दोस्त भागकर घर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। परिजन भागकर गंगा घाट पर पहुंचे तो प्रदीप का शव पानी में उतराया मिला। घरवाले आननफानन में उसे लेकर एनटीपीसी ऊंचाहार गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रदीप दो भाई एक बहन में सबसे बड़ा था। उधर, नवाबगंज पुलिस ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।
फोटो- 38
मारपीट की घटनाओं में 17 घायल, स्कार्पियो तोड़ी
होली के दिन हुए विवाद में पहुंचे अस्पताल
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। अलग-अलग जगह हुई मारपीट की घटनाओं में 17 से अधिक लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक जगह मारपीट में स्कार्पियो भी तोड़ दी गई। इस घटना में घायल हुए दो लोगों को प्रयागराज के लिए रेफर किया गया है।
हथिगवां थाना क्षेत्र के जैसावां गांव निवासी जय सिंह व उनके चचेरे भाई से गांव के कुछ लोगों का होली के दिन विवाद हो गया। विपक्षी उनके घर पर चढ़ गए और मारपीट करने के साथ स्कार्पियो भी तोड़ दी। इस दौरान गंभीर रूप से घायल पूर्व प्रधान जय सिंह और राजू सिंह को प्रयाराज के लिए रेफर कर दिया गया। उधर, कुंडा के करीमनगर निवासी नरेदं्र कुमार, नवाबगंज के चैनी का पुरवा गांव निवासी महेश, ओमप्रकाश पटेल भी मारपीट की घटनाओं में घायल हो गए। इसी तरह से कुंडा के बरई बदलावन का पुरवा निवासी राजू सोनकर व शीतल का पुरवा निवासी महेंद्र सरोज, सुरेंद्र कुमार सरोज, राममिलन सरोज, हरीलाल, बिटान मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गए। महेशगंज के दया का पुरवा निवासी रानी गुप्ता पुत्री बद्री प्रसाद, हथिगवां के टिकुरी दशरथपुर निवासी लवकुश मिश्रा, नरेंद्र मिश्र, सुनीता मिश्रा, सविता पत्नी विमलेश मारपीट में घायल हो गईं। सभी को कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। महेशगंज थाना क्षेत्र के हीरागंज में शराब पीने के विवाद में किशुनी निवासी होमगार्ड चंद्रभूषण सरोज को पत्थर मार दिया गया। इससे उसका सिर फट गया।

अलग-अलग दुर्घटनाओं में 12 लोग घायल
कुंडा(ब्यूरो)। अलग-अलग जगह हुई दुर्घटनाओं में 12 से अधिक लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महेशगंज के रायअसकरनपुर निवासी जमा पुत्र भुलऊ, हथिगवां के पंडित का पुरवा निवासी वीरेंद्र यादव, टिकुरी दशरथपुर निवासी शरद कुमार पुत्र मोहितलाल, संजय पुत्र राम आसरे, बहरिया के जय सिंह पुत्र श्रीपाल सिंह, कुंडा खेंमी पुर निवासी सगीर अहमद, संग्रामगढ़ के लखपेड़ा निवासी तेज बहादुर, लालगंज के गोविंदपुर निवासी विनय कुमार मिश्र, हसनैन, संतोष बाबागंज, पकंज गयासपुर कुंडा दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, महेशगंज थाना क्षेत्र के नया पुरवा गांव में दो युवकों ने बोलेरो से दीवार में टक्कर मार दी। मौके पर जुटे लोगों ने दोनों को पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed