फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   ‘चढक़र दुश्मन की छाती पर अमर तिरंगा लिखता है’

‘चढक़र दुश्मन की छाती पर अमर तिरंगा लिखता है’

Wed, 20 Mar 2019 09:07 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 09:07 PM IST
विज्ञापन
‘चढक़र दुश्मन की छाती पर अमर तिरंगा लिखता है’
फोटो- 9
विज्ञापन

‘चढक़र दुश्मन की छाती पर अमर तिरंगा लिखता है’
कवि सम्मेलन में कवियो ने सजाई गीत और गजलों की महफिल
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। क्षेत्र के राजापुर बिंधन में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें कवियों ने एक से बढक़र एक गीतों से समां बांध दिया। देर रात लोग गीत और गजलों का आनंद लेते रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत कथा वाचक विनोदानंद महराज व अशोक शुक्ल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। इसके बाद देश के सैनिकों का सम्मान किया गया। आभा मधुर ने मां वाणी वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद ओज कवि अंजनी अमोघ ने पढ़ा पृथ्वी जल अम्बर में अनुसंधान किया हमने, आंखे खोलो हमने नया हिंदुस्तान बनाया है। लखनऊ के कवि योगेश चौहान ने पढ़ा-भरत वंशियों को रिपु दल कीट पतंगा दिखता है, चढक़र दुश्मन की छाती पर अमर तिरंगा लिखता है। संदीप शरारती ने पढ़ा बासंती बयान पर कविता पाठ किया। रूपेश राठौर ने पढ़ा महासमर जो छेड़ा तुमने तांडव होगा सरहद पर। भारत तो होगा मानचित्र पर पाकिस्तान न होगा नक्से पर। करुणेश दीछित सरल ने सुनाया बहुत बाहोश होता हूँ मैं जब बेहोश होता हूँ, तुम्ही से बात करता हूं मैं जब खामोश होता हूं। प्रयागराज अकाशवाणी के गीतकार लोकेश शुक्ला ने पढ़ा बड़ी मुश्किल से पहचान उन्हें इस बाोली में, गुलाबी हो गये हैं साँवरे सरकार होली में। विपिन मलिहाबादी ने पढ़ा कहने को कुछ भी कहो पति बिन सब सून, चुल्लू भर भर कर भले, पीती हो वह खून। कार्यक्रम के संयोजक हास्यकवि आशुतोष आशु ने हास्य छंदो से लोगों को हंसने पर मजबूर किया। कवि नरकंकाल ने पढा़ मोहब्बत में इस कदर हम मटियामेट हो गये, महबूबा की शादी हो गयी दो दिन लेट हो गये। कार्यक्रम की अध्यक्षता बृजेश तन्हा व संचालन गीतकार शैलेंद्र मधुर ने किया। आयोजक रामआसरे शुक्ल ने सबका आभार जताया। इस दौरान राजेश शुक्ल, शम्भूनाथ मिश्र, राजेश मिश्र, राजमणि तिवारी, विमल शुक्ल, कृष्णआसरे शुक्ल, प्रवीणमणि तिवारी, सुभाष चन्द्र मिश्र,नरेंद्र नारायण तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो- 10
बेंती कोठी में बैठक के दौरान मधुमक्खियों का हमला, दो दर्जन घायल
कुंडा(ब्यूरो)। बेती कोठी में कार्यकर्ता बैठक के दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस दौरान दो दर्जन से अधिक लोगों को मधुमक्खियों ने काटकर घायल कर दिया। आंशिक रूप से घायल लोगों का इलाज कोठी पर हुआ बाकी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हथिगवां थाना क्षेत्र में स्थित पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया की कोठी पर बुधवार को करीब 11 बजे कार्यकर्ताओं की बैठक चल रही थी। इस दौरान नाश्ते का भी इंतजाम था। नाश्ता करने के दौरान कोठी के पास ही लगी मधुमुक्खियों ने कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। इस दौरान दो दर्जन लोगों को मधुमक्खियों ने काटकर घायल कर दिया। हालांकि इस दौरान पुआल से धुआं करके मधुमक्खियों को भगाया गया। गंभीर हालत में चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पांच लोगों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई
कुंडा (ब्यूरो)। कोतवाली पुलिस ने पांच लोगों पर गुंडाएक्ट व 43 लोगों पर 110 जी की कार्रवाई की है। इसमें बरई के पनाहनगर निवासी राजेंद्र पटेल, ढिकुही के अभिषेक तिवारी, मदरियापुर के उत्कर्ष सिंह, साहिबापुर के हिमांशु सिंह व देशराज सिंह पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है।
प्रधान से मारपीट के बाद ग्रामीणों ने घेरा आरेापी का घर
कुंडा(ब्यूरो)। प्रधान से मारपीट करने के आरोपी का घर ग्रामीणों ने घेर लिया। सूचना पर पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ।
कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर बनोही गांव डुहिया निवासी प्रधान राकेश पटेल कहीं जा रहे थे। रास्ते में उन्हें गांव का एक युवक मिल गया। आरोप है कि आवास की किश्त आने को लेकर उसने प्रधान से मारपीट की। इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो सभी ने आरोपी का घर घेर लिया। हालांकि सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई तो मामला शांत हुआ। इस मामले में प्रधान ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली में तलब किया है।

40 लीटर अवैध शराब के साथ धरा गया आरोपी
बाबागंज(ब्यरो)। महेशगंज थाने के एसआई सुरेश चौहान ने दबिश देकर महेशगंज थाना क्षेत्र के तिरछा गांव में शराब पकड़ी। मौके से पुलिस ने 40 लीटर कच्ची शराब और 1 कुंतल लहन बरामद किया। पुलिस ने पींग निवासी हरीश कुमार सिंह पुत्र कुंवर बहादुर सिंह को हिरासत में लिया है। लहन नष्ट करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed