फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   मोदी ने बढ़ाया देश का सम्मान : मोती सिंह

मोदी ने बढ़ाया देश का सम्मान : मोती सिंह

Fri, 08 Mar 2019 10:22 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
मोदी ने बढ़ाया देश का सम्मान : मोती सिंह
फोटो-
विज्ञापन

मोदी ने बढ़ाया देश का सम्मान : मोती सिंह
कबीना मंत्री ने आसपुर देवसरा में 55 करोड़ की 181 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
पॉलीटेक्निक कालेज और तीन मिनी स्टेडियम की दी पट्टी को सौगात
अमर उजाला ब्यूरो
पट्टी। देश को विकास चाहिए। नौजवानों को रोजगार चाहिए और सीमाओं पर तैनात जवानों को स्वाभिमान की रक्षा चाहिए। नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने देश का सम्मान झुकने नहीं दिया। एयर स्ट्राइक के जरिए पाकिस्तान को करारा जवाब देकर देश का मान बढ़ाया। पीएम मोदी व भाजपा के हाथों में ही देश सुरक्षित है। यह बातें आसपुर देवसरा विकास खंड परिसर में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने 54 करोड़ 68 लाख 92 हजार की 181 परियोंजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करते हुए कहीं। उन्होंने पट्टी को तीन मिनी स्टेडियम व पॉलीटेक्निक कालेज समेत कई सौगात दी।
कबीना मंत्री मोती सिंह ने विंग कमांडर अभिनंदन की वीरता को नमन करते हुए उनकी भारत वापसी को कूटनीतिक जीत बताया। कहा कि एक पीएम मोदी का ही कमाल था कि वह देश का गौरव आसमान पर ले गए। विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि गठबंधन एक हवा भरे गुब्बारे सरीखा है, जिसमें जब तक हवा रहती है वह ऊंचा उड़ता है और ज्यों-ज्यों उसकी हवा कम होती है वह नीचे की ओर गिरता चला जाता है। यही हाल देश के विपक्ष का होने वाला है उनका गठबंधन कितना मजबूत है, यह देश की जनता बखूबी समझ रही है। केंद्र व प्रदेश की परियोजनाओं की चर्चा करते हुए उन्होंने इलाके में विकास के साथ शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, तीन ब्लाकों में युवाओं के लिए स्टेडियम तथा दीन दयाल परियोजना के तहत गांव-गांव बिजली पहुंचाने का काम किया जा रहा है। समारोह के दौरान नचरौला के सुखन, रामलाल, मनोगी समेत 11 लोगों को प्रधानमंत्री आवास की चाभी व प्रमाणपत्र प्रदान किया। इसके अलावा तेलियानी निवासी शीला, निर्मला समेत पांच लोगों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन, आधा दर्जन गर्भवती महिलाओं को पुंसवन संस्कार के साथ गोद भराई की गई। जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंद्र पाल यादव व संचालन सुनील प्रभाकर ने किया। सीडीओ धीरेंद्र प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी विनोद पांडेय, तहसीलदार अजीत कुमार सिंह, बीडीओ सुरेंद्र बहादुर सिंह, एडीओ पंचायत रामजी मिश्र, कमलाकांत यादव, देवेंद्र सिंह, कैलाश तिवारी, पारसनाथ सिंह, विनय सिंह राणा, आनंद शुक्ल, राममूरत मिश्र, जयजय राम, जगदंबा सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

युवा मंडलों को काबीना मंत्री ने दिए फुटबाल
पट्टी(ब्यूरो)। संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के तहत नए भारत के निर्माण के लिए युवा सशक्तीकरण कार्यक्रम में विकास खंड आसपुर देवसरा के युवाओं को संबोधित करते हुए काबीना मंत्री मोती सिंह ने कहा कि नए भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होने खेलो इंडिया के तहत दस युवा मंडल अध्यक्षों को फुटबाल प्रदान किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक रामप्रकाश पांडेय ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र द्वारा युवाओं को गरीबी मुक्त भारत, स्वच्छ भारत, भ्रष्टाचार मुक्त भारत व संप्रदाय व जाति वाद मुक्त भारत के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस मौके पर युवा मंडल के चंद्रप्रकाश तिवारी, प्रवीण मौर्य, अजीत गुप्ता समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed