{"_id":"5b43653a4f1c1ba5468b575c","slug":"171531143482-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूलों में फिर चलेगा स्कूल चलो अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूलों में फिर चलेगा स्कूल चलो अभियान
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
single girl in the school
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के परिषदीय स्कूलों में अधिकाधिक बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए एक बार फिर स्कूल चलो अभियान चलाया जाएगा। 31 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान में जनप्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाएगा। ड्रॉप आउट बच्चों को खोजने के लिए घर-घर अभियान चलाने की योजना है।
बेसिक शिक्षा विभाग में अप्रैल और मई माह में स्कूल चलो अभियान रैली निकाल कर बच्चों का जो दाखिला स्कूलों में कराया गया, उससे विभागीय अधिकारी संतुष्ट नहीं हैं। इसलिए एक बार फिर जिलेभर में स्कूल चलो अभियान रैली का आयोजन होगा। बीएसए ने 17 विकास खंडों के खंड शिक्षा अधिकारियों से गांव-गांव स्कूल चलो अभियान की रैली निकालने और उस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को बुलाने का आह्वान किया है। उन्होंने ड्रॉप आउट बच्चों को खोजने के लिए घर-घर अभियान चलाने को कहा है। उन्होंने कहा कि जब तक गांव के प्रत्येक बच्चों की स्कूल में उपस्थिति नहीं हो जाती है, तब तक यह अभियान जारी रहेगा। जिला प्रशासन का मानना है कि बगैर मान्यता चलने वाले स्कूलों पर नकेल कसने के बाद प्राइमरी स्कूलों में बच्चों की संख्या में इजाफा हो सकता है।